Girl in a jacket
HomeChandigarhPunjab News: ED की Raid को लेकर भाजपा पर भड़के CM Mann,...

Punjab News: ED की Raid को लेकर भाजपा पर भड़के CM Mann, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब के कैबिनेट मंत्री के चंडीगढ़ आवास पर ईडी की रेड को लेकर सीएम भगवंत मान ने प्रेस वार्ता की और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सीएम मान ने कहा कि पश्चिम बंगाल, सहित अन्य राज्यों पर भाजपा ने एजेंसियों के जरिए कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले ईडी की टीम ने राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के घर पर ईडी की रेड की थी। जिसके 10 दिन बाद अशोक मित्तल भाजपा में शामिल हो गए। इसी के चलते आज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के सरकारी आवास पर रेड की गई। इस दौरान सीएम मान ने कहाकि भाजपा ईडी का राजनीतिकरण कर रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब डरने वाला नहीं है। संजीव अरोड़ा के घर एक माह में दूसरी बार रेड की गई और एक साल में तीसरी बार रेड की गई। ईडी की रेड के दौरान अधिकारियों को कैबिनेट मंत्री के घर से कुछ नहीं मिला। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहाकि पंजाब में नफरत का बीज नहीं उगने वाला। पंजाब में भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है। इस दौरान औरंगजेब का उदाहरण देते हुए कहा कि गुरु साहिब के शहजादों ने शहीदी देना मंजूर किया था, लेकिन झुके नहीं थे। पंजाब के शहीद भगत सिंह पंजाब के लिए कुर्बानी दी है।

सीएम मान ने कहाकि पंजाब की झांकी तो 15 अगस्त और 26 जनवरी को दिखाई नहीं जाती। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को पंजाब के हक में नहीं दे रहे। भाजपा पंजाब में किस मुंह से वोट मांगने के लिए आएगी। आज पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण करेंगे, लेकिन वहां पर दंगे हो रहे है, यह भाजपा का राजनीति है। भाजपा जहां जाती है कि वहां पर आग लगवाती है, गोलियां बरसाती है। भाजपा आग लगाने की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि पंजाबी आंखे निकाल देते है, प्यार से पंजाबी जान देने को तैयार है। इस दौरान सीएम मान ने भाजपा का नया नाम रख दिया, भारत जलाओं पार्टी। सीएम मान ने कहाकि पंजाब को पीएम नरेंद्र मोदी अगर प्यार करते है तो पंजाब को स्पेशल पैकेज दें दें। पंजाब को उनका बकाया पैसा वापिस कर दें, लेकिन वह नहीं कर पाते।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -