पठानकोटः पठानकोट से सुजानपुर जिले के रास्ते पर छोटेपुर गांव में उस समय हंगामा मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक की लाश मिली। जानकारी के मुताबिक, मृतक अमृतसर का रहने वाला बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक अमृतसर का रहने वाला था और पैदल सुजानपुर अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह छोटेपुर गांव के पास लोगों ने उसकी लाश देखी, जिसके बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट की मोचरी में भेज दिया। इस मौके पर मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि उसके चाचा का बेटा बस स्टैंड से पैदल सुजानपुर जा रहा था, तो लोगों ने सुबह फोन करके उन्हें इसकी जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि मृतक की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
