जालंधरः महानगर के किशनपुर स्थित CHEERS And BEERS Bar Restaurant में युवकों द्वारा मारपीट व तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि Restaurant में युवक दारू पी रहे थे। इसी दौरान एक युवन ने उल्टी कर दिया। जिसके बाद Restaurant कर्मी ने इसके बारे पूछा तो युवकों गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जिससे मामला बढ़ गया। इतने देर में ही युवकों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान Restaurant में लगे कांच के शीशे भी तोड़ा दिय़ा। पूरे Restaurant में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
वहीं मौके पर मौदूज Restaurant मैनेजर ने संबंधी पुलिस थाने में सूचना दी। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। जिसके बाद Restaurant में लगे सीसीटीवी को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। इस दौरान पुलिस टीम ने कहा कि सीसीटीवी के आधार पहचान करके बनती कार्रवाई की जाएगी।
