AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtहरियाणा में जनगणना-2027 का पहला चरण पूरा, दूसरे की तैयारियां हुई तेज

हरियाणा में जनगणना-2027 का पहला चरण पूरा, दूसरे की तैयारियां हुई तेज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा ने जनगणना-2027 का पहला चरण पूरी तरह डिजिटल माध्यम से सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस दौरान 23 जिलों और 11 नगर निगमों में 51,907 मकान सूचीकरण ब्लॉक को सफलतापूर्वक कवर करने के बाद, हरियाणा अब जनसंख्या गणना के दूसरे चरण की तैयारियों में जुट गया है। दूसरे चरण में 23 जिलों के अंतर्गत आने वाले 6,522 गांवों और 88 कस्बों में लगभग 70,000 गणना ब्लॉकों को कवर किया जाएगा। इस कार्य के लिए आरक्षित कार्मिकों सहित लगभग 74,800 प्रगणकों और 12,650 पर्यवेक्षकों की तैनाती प्रस्तावित है। पूरी प्रक्रिया 34 प्रधान जनगणना अधिकारियों की निगरानी में 203 जनगणना चार्ज के माध्यम से संचालित की जाएगी।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, जो जनगणना-2027 की राज्य नोडल अधिकारी भी हैं, ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि शत-प्रतिशत जनसंख्या कवरेज सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान न तो कोई व्यक्ति छूटने पाए और न ही दोहरी गणना की कोई संभावना रहे। इसके लिए सख्त जवाबदेही तय की जाए और सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाएं।

डॉ. सुमिता मिश्रा ने ये निर्देश आज यहां प्रधान जनगणना अधिकारियों के एक दिवसीय सम्मेलन में दिए। सम्मेलन में जनसंख्या गणना से पहले संचालन संबंधी तैयारियों, डिजिटल माध्यम से आंकड़े एकत्र करने, कार्मिकों की तैनाती, क्षेत्रीय निगरानी तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर चर्चा की गई।

वित्तायुक्त ने जनगणना ड्यूटी से छूट मांगने वाले आवेदनों की कड़ी जांच करने पर भी जोर दिया। इसमें उन कार्मिकों के अनुरोध भी शामिल होंगे, जिन्होंने प्रथम चरण में अपनी ड्यूटी पूरी की है। उन्होंने कहा कि जनगणना की सफलता के लिए यह जरूरी है कि सक्षम कार्मिकों का चयन किया जाए और उन्हें समय पर प्रशिक्षण दिया जाए।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और प्रधान जनगणना अधिकारियों के सम्मेलन में प्रशिक्षण प्रक्रिया भी आरंभ हो गई है। आगे चार्ज अधिकारियों, मास्टर ट्रेनरों, फील्ड ट्रेनरों, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि सभी कार्मिक अपनी जिम्मेदारियों, निर्धारित प्रक्रियाओं और समय-सीमा से पूरी तरह परिचित हों।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: कांग्रेस को झटका, ध्वस्त होगा भवन और मार्केट, आदेश जारी

जालंधर, ENS: पंजाब कांग्रेस को कोर्ट से बड़ा झटका...

Punjab News: 2 किलो हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोटः नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष...

Punjab News: मोमोज की रेहड़ी पर हुए विवाद में चाकू से हमला कर युवक की हत्या, देखें वीडियो

फाजिल्काः जिले में मोमोज़ खाने को लेकर हुआ मामूली...

Jalandhar News: विवादों में घिरी पटाखा मार्केट, पंप संचालक व सरपंच ने जताया विरोध, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में दिवाली के त्योहार से पहले पठानकोट...

Jalandhar News: कांग्रेस को झटका, ध्वस्त होगा भवन और मार्केट, आदेश जारी

जालंधर, ENS: पंजाब कांग्रेस को कोर्ट से बड़ा झटका लगा। दरअसल, कांग्रेस समय में बना कांग्रेस भवन को लेकर...

Punjab News: बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों व नाबालिगों के वाहन चलाने पर होगी सख्त कार्रवाई, देखें वीडियो

मोगाः शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस नकेल कसने की तैयारी कर रही है। बिना...

Punjab News: 2 किलो हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोटः नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान पुलिस पार्टी ने चेकिंग के दौरान दो शातिर नशा...

Punjab News: मोमोज की रेहड़ी पर हुए विवाद में चाकू से हमला कर युवक की हत्या, देखें वीडियो

फाजिल्काः जिले में मोमोज़ खाने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। जहां गांव में...