AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtअन्नदाता के एक-एक दाने को MSP पर खरीदने के लिए किए गए...

अन्नदाता के एक-एक दाने को MSP पर खरीदने के लिए किए गए हैं पुख्ता प्रबंध : Shyam Rana

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अन्नदाता के एक-एक दाने की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

राणा ने कहा कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए खरीफ खरीद सीजन 2026-27 के दौरान धान की खरीद 1 अक्टूबर की बजाय 29 सितंबर 2026 से आरंभ कर दी गई थी, जो 15 नवंबर 2026 तक निर्धारित है। भारत सरकार द्वारा धान (कॉमन) का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,441 रुपये प्रति क्विंटल और धान (ग्रेड-ए) का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने बताया कि इस वर्ष भारत सरकार द्वारा हरियाणा के लिए 58 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, साथ ही 32.5 लाख मीट्रिक टन (10 प्रतिशत ब्रोकन के साथ) सीएमआर (CMR) की डिलीवरी भारतीय खाद्य निगम को जारी करने का लक्ष्य है। श्याम सिंह राणा ने दोहराया है कि किसानों को अपनी फसल की बिक्री में किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं आने दी जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

पंजाब सरकार ने पिछड़े वर्गों के 139 लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 4.82 करोड़ रुपये के ऋण बांटे

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री...

Punjab News: पुलिस कमिश्नर दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप

अमृतस​रः अमृतसर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय को बम से...

पंजाब सरकार ने पिछड़े वर्गों के 139 लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 4.82 करोड़ रुपये के ऋण बांटे

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने चालू...

Jalandhar News: दाना मंडी में फसल प्रभावित, किसानों और आढ़तियों की बढ़ी चिंता, देखें वीडियो

जालंधरः बीते दिन तेज बारिश आने से जहां गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश ने किसानों की चिंता...

Punjab News: पुलिस कमिश्नर दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप

अमृतस​रः अमृतसर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच...

गृह मंत्रालय के आदेशः जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा प्रोटेस्ट, इन 3 जगहों पर ही हो सकेगा आंदोलन

नई दिल्लीः गृह मंत्रालय ने जंतर मंतर को लेकर बड़ा फैसला लिया है, अब जंतर-मंतर पर किसी भी तरह...