AdvertisementPunjab Government
NationalHighway पर Thar का फटा टायर, एंगल तोड़ते 50 मीटर दूर डिवाइडर...

Highway पर Thar का फटा टायर, एंगल तोड़ते 50 मीटर दूर डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राजसमंदः जिले के नाथद्वारा थाना क्षेत्र के बडारड़ा हाईवे पर तेज रफ्तार थार कार का टायर फट गया। मिली जानकारी के अनुसार थार उदयपुर से केलवा जा रही थी। लेकिन हाईवे पर थार का टायर फटने से थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। थार लोहे की एंगल तोड़ते हुए करीब 50 मीटर दूर जाकर रुक गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार तीनों लोगों को चोट नहीं आई।

राजनगर पुलिस थाने के एएसआई लक्ष्मण सिंह के अनुसार, हादसा बीपी पेट्रोल पंप बड़ारड़ा और ईंटों के भट्ठों के बीच हुआ। थार उदयपुर से केलवा की ओर जा रही थी। टायर फटने से ड्राइवर गाड़ी पर कंट्रोल नहीं रख सका। टायर फटने के बाद थार सर्विस लाइन के डिवाइडर पर चढ़ गई। लोहे की एंगल तोड़ते हुए कार करीब 50 मीटर आगे जाकर रुकी।

इस दौरान ड्राइवर साइड का पीछे वाला टायर भी फट गया। हादसे में कार का आगे का हिस्सा और टायर क्षतिग्रस्त हो गए। एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया- थार में तीन लोग सवार बताए जा रहे थे। किसी को कोई चोट नहीं आई। गनीमत रही कि व्यस्त सर्विस लाइन पर चल रहा कोई वाहन या राहगीर थार की चपेट में नहीं आया। घटना के बाद कार सवार लोग गाड़ी लेकर चले गए।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

परविंदर सिंह कत्ल केस में 15 को Punjab Bandh का ऐलान

मानसा: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में...

Jalandhar News: पार्षद पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

जालंधरः महानगर में एक बार फिर क्राइम की वारदातें...

सरकार का बड़ा ऐलान- दिवाली तक नहीं लगेगा UPI Transactions पर चार्ज

नई दिल्लीः डिजिटल पेमेंट करने वाले लोगों और दुकानदारों...

भाजपा यह स्पष्ट करे कि उसके शासन के दौरान गुजरात के बंदरगाहों के रास्ते नशे की सप्लाई कैसे जारी रही: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

कपूरथला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज नशे की समस्या को लेकर पंजाब को बदनाम करने की...

परविंदर सिंह कत्ल केस में 15 को Punjab Bandh का ऐलान

मानसा: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में 15 अक्टूबर को पंजाब बंद की कॉल दी गई है।...

मिड-डे-मील योजना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: विजय दत्त, कार्यकारी चेयरमैन , पंजाब राज्य खाद्य आयोग

चंडीगढ़: राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मिड-डे-मील योजना...

Jalandhar News: पार्षद पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

जालंधरः महानगर में एक बार फिर क्राइम की वारदातें होनी शुरू हो गई है। जहां, विवाद का समझौता करवाने...