AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtहरियाणा में वैश्विक स्तर के औद्योगिक ईकाइयों को लाने में जुटे राव...

हरियाणा में वैश्विक स्तर के औद्योगिक ईकाइयों को लाने में जुटे राव नरबीर सिंह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: कृषि प्रधान हरियाणा वैसे तो गुरुग्राम जैसे साइबर हब के रूप में अपनी एक अलग पहचान रखता है, लेकिन आने वाले दिनों में हरियाणा का हर जिला अलग अलग देशों की नामचीन कंपनियों से सजता नजर आएगा। दरअसल, इन दिनों हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने फोक्स बना लिया है कि हरियाणा का कोई एक जिला नहीं, बल्कि सभी जिलों में उद्योगों को बढ़ावा देना है।

उद्योग मंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद राव नरबीर सिंह का फोकस स्पष्ट तौर पर निवेश को रोजगार से जोड़ने पर है। उनका प्रयास है कि हरियाणा में नए उद्योग आएं, मौजूदा औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार हो और प्रदेश के युवाओं को उनके घर के नजदीक ही रोजगार के अधिक अवसर मिलें। इसी सोच के साथ वे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा को निवेश के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए लगातार सक्रिय हैं।

इसी रणनीति के तहत वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी विदेशी दौरों में साथ लेकर जा रहे हैं, ताकि दुनिया के बड़े निवेशकों और औद्योगिक समूहों के सामने हरियाणा की संभावनाओं को सीधे रखा जा सके और प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश लाया जा सके।

राव नरबीर सिंह की रणनीति में एशियाई देशों की कंपनियों को हरियाणा से जोड़ना महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनका मानना है कि वैश्विक कंपनियों के लिए हरियाणा में निवेश की संभावनाएं बढ़ाने के साथ-साथ प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खोले जा सकते हैं। राजनीति तौर पर अगर राव नरबीर की बात करे तो नरबीर सिंह उन नेताओं में शामिल हैं, जिनका राजनीतिक सफर अपने आप में अलग पहचान रखता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त किरण भड़ाना के पिता के निधन पर किया शोक व्यक्त

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उपायुक्त लाहौल-स्पीति...

Punjab News: चुनावों से पहले झटका, मतदाता सूची से 13 लाख वोटरों के हटे नाम

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

Association of Industries Madhya Pradesh की कार्यकारणी हुई घोषित

Yogesh Mehta बनें Chairman, संभाला President का पदभार मध्य प्रदेश:...

LPU के डिस्टेंस और ऑनलाइन मोड प्रोग्राम के लिए जल्द बंद होंगे Admission

जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में डिस्टेंस और ऑनलाइन...

Punjab News: ASI Firing Case में 3 आरोपी गिरफ्तार, IG Bhullar ने किए खुलासे, देखें वीडियो

अमृतसरः देहात पुलिस ने सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के...

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त किरण भड़ाना के पिता के निधन पर किया शोक व्यक्त

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना के पिता अतर सिंह भड़ाना के आकस्मिक निधन...

Punjab News: चुनावों से पहले झटका, मतदाता सूची से 13 लाख वोटरों के हटे नाम

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा झटका लगा। दरअसल, मतदाता सूचियों के विशेष...

Association of Industries Madhya Pradesh की कार्यकारणी हुई घोषित

Yogesh Mehta बनें Chairman, संभाला President का पदभार मध्य प्रदेश: इंदौर शहर की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित संस्था Association of...

LPU के डिस्टेंस और ऑनलाइन मोड प्रोग्राम के लिए जल्द बंद होंगे Admission

जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में डिस्टेंस और ऑनलाइन मोड प्रोग्राम के अगस्त 2026 सेशन के लिए एडमिशन जल्द...