HomeNationalDP Jewellers की छत पर लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

DP Jewellers की छत पर लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भीलवाड़ाः शहर के ज्वेलरी शोरूम की छत पर वीरवार को अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। तेज हवा के कारण आग पास की फर्नीचर दुकान तक भी पहुंच गई। सुबह करीब 11:15 बजे आग लगी थी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई।

जानकारी मुताबिक, भीलवाड़ा के कोतवाली थाना के राजेंद्र मार्ड रोड स्थित डीपी ज्वेलर्स की छत पर एक होर्डिंग बोर्ड को अचानक आग लग गई। सुबह सबसे पहले वहां पर चिंगारी से आग लगना शुरू हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे आग फैलती गई। हवा तेज होने के कारण आग की लपटें पास की दुकान तक पहुंच गई और उसे भी अपनी चपेट में ले लिया।

इधर, जैसे ही डीपी ज्वेलर्स शोरूम में आग लगने की सूचना मिली तो फायर ब्रिगेड की एक साथ 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। इससे पहले आग की लपटें पास की दुकान तक पहुंच गई थी। हालांकि आग किस कारणों से लगी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन, शोरूम के सेकेंड फ्लोर में पर ये आग लगी थी।

 

 

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -