नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, वकील की पोशाक पहनकर वीरवार को कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं। जानकारी के अनुसार चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी पीआईएल मामले में चीफ जस्टिस हाईकोर्ट सुजॉय पाल के सामने वह दलील रखेंगी।
View this post on Instagram
वहीं, ममता बनर्जी इससे पहले एसआईआर के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में बतौर वकील दलील पेश कर चुकी हैं। बता दें कि, यह याचिका टीएमसी नेता और वकील कल्याण बंदोपाध्याय के बेटे शीर्षान्या बंदोपाध्याय ने दायर की थी। ममता बनर्जी ने 1982 में जोगेश चंद्र कॉलेज ऑफ लॉ से अपनी कानून की डिग्री हासिल की थी।गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की करारी हुई है। इस चुनाव में बीजेपी को 207 सीटें मिली हैं। वहीं, टीएमसी को 80 सीटें मिली हैं। पूर्व सीएम ममता बनर्जी का कहना था कि बीजेपी ने 100 सीटें लूट ली हैं। वहीं, प्रचंड बहुमत के बाद पश्चिम बंगाल में 9 मई को सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

