Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: इस इलाके में हुई ताबड़तोड़ Firing, बना दहशत का माहौल,...

Punjab News: इस इलाके में हुई ताबड़तोड़ Firing, बना दहशत का माहौल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर के गुरु नानक एस्टेट में फायरिंग का मामला सामने आया है। इस दौरान हमलावरों ने घर पर करीब 20 से 24 रौंद फायर किए और घर के सामान की भी तोड़फोड़ की गई। फायरिंग से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है।

जानकारी देते पीड़ित किरण ने बताया कि उनके घर के सामने एक लड़की रहती है जिसका बायफ्रेंड जेल में बंद है और उसने अपने एक दोस्त को अपनी गर्लफ्रेंड की देखभाल के लिए कहा है। वह लड़का उनके मोहल्ले की लड़की को हमेशा घर छोड़ने आता है। उन्होंने लड़की के घरवालों को बस इतना कहा था कि यह लड़का ठीक नहीं लगता है और मोहल्ले में भी इसकी बातें होती हैं। इस पर लड़की के घरवालों ने बताया कि यह लड़की उनकी लड़की को बहन मानता है और वह उसके आफिस में भी काम करता है जिसके चलते वह उसने छोड़ने आता है। इसी बात की रंजिश में लड़के ने कुछ अन्य लड़कों को साथ लेकर घर पर फायरिंग की। इस दौरान करीब 24 फायर हुए हैं और उनके घर के बाहर रखा कूलर भी तोड़ा गया है। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है, लेकिन घरवाले उन्हें कह रहे हैं कि वह पर्चा वापस ले, नहीं तो लड़की की भी लाइफ खराब होती है। उन्होंने मांग की कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और दोबारा इस तरह की घटना न हो इसके लिए पुलिस इंतजाम करे।

 

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -