Nationalकैबिनेट मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, देखें वीडियो

कैबिनेट मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 15 अक्टूबर को देहरादून की कैंट कोतवाली में पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन भी किया गया था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के लिए 3 नोटिस भेजे जाने के बावजूद गिरधारी लाल जांच में शामिल नहीं हुए। जिसके बाद न्यायालय से गैर जमानती वारंट हासिल किया गया।

दरअसल, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने पति पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं उन्होंने मारपीट, उत्पीड़न, धोखाधड़ी, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल, जान से मारने की धमकी और हत्या की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इसी के साथ ये भी आरोप लगाया था कि पति ने पहली शादी की जानकारी छिपाकर उनसे विवाह किया है और कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए उन्हें कंपनियों के निदेशक पद से हटाया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रेखा आर्य ने 15 अक्टूबर को फेसबुक ऐप पर एक वीडियो और पति से जुड़ा एक ऑडियो भी शेयर किया। रेखा आर्य ने स्पष्ट किया कि मामला दर्ज करवाने जेसा बड़ा कदम बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। जिसके बाद उन्होेंने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए कैंट थाने में मामला दर्ज करवाया।

पति पर मारपीट, उत्पीड़न, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। बता दें कि गिरधारी लाल पर ऑडियो का हवाला देते हुए हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप है। फेसबुक पर वीडियो शेयर करने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: विधायक ने लिया बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, जताई चिंता, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा...

Newzealand के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में Virat Kohli ने रचा इतिहास, 7 गेंदों में बनाए 7 रन

खेल: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे...

CID पॉपुलर शो की इस Actress को मिला धोखा, अभी तक है Single

नई दिल्ली। CID टेलीविजन की दुनिया का सबसे पॉपुलर...

Punjab News: परविंदर झोटा का हुआ पोस्टमार्टम, इतने बजे गांव पहुंचेगा शव

मानसाः परविंदर सिंह झोटा के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई...

Punjab News: AAP नेता ने छोड़ी पार्टी, दिया ये हवाला

होशियारपुरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

Punjab News: विधायक ने लिया बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, जताई चिंता, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल...

Newzealand के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में Virat Kohli ने रचा इतिहास, 7 गेंदों में बनाए 7 रन

खेल: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 7 रन बनाकर इतिहास रच दिया है। ये पारी...

CID पॉपुलर शो की इस Actress को मिला धोखा, अभी तक है Single

नई दिल्ली। CID टेलीविजन की दुनिया का सबसे पॉपुलर शो है. इस शो ने कई एक्टर्स को स्टार बनाया...

Punjab News: परविंदर झोटा का हुआ पोस्टमार्टम, इतने बजे गांव पहुंचेगा शव

मानसाः परविंदर सिंह झोटा के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई में हो गया। झोटा के पोस्टमार्टम के दौरान शनिवार को...