चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्कूली बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा , इसके लिए स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारियों के साथ मिलकर एक वार्षिक ‘साथ’ (SAATH — Support & Awareness for Adolescents Through Parents) गतिविधि कैलेंडर तैयार किया जाएगा।
आरती सिंह राव ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से ‘साथ’ कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह एक राज्यव्यापी कार्यक्रम है जो स्कूलों को माता-पिता, शिक्षकों और स्वास्थ्य प्रणाली के बीच एक नियमित बैठक स्थल में बदल देगा।
डॉ. ढिल्लों ने आगे कहा कि हमारे बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता, और न ही यह केवल स्कूलों या अस्पतालों की जिम्मेदारी हो सकती है। बच्चे में जब भी कोई बदलाव आता है, तो माता-पिता सबसे पहले उसे पहचानते हैं, और ‘साथ’ के माध्यम से हम उन्हें सुनने, समझने और समय पर कदम उठाने के लिए सक्षम बनाना चाहते हैं।
