EntertainmentFarah Khan के घर में लगी आग! Viral Video पर भड़की फिल्ममेकर,...

Farah Khan के घर में लगी आग! Viral Video पर भड़की फिल्ममेकर, फैंस को बताई सच्चाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: फिल्म मेकर फराह खान आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। अभी बीते दिन यह अफवाह सामने आई थी कि फराह खान की मुंबई वाली बिल्डिंग में आग लग गई। आग का एक वीडियो भी सामने आया था जिसके बाद उनके फैंस परेशान हो गए। अब फराह खान ने फैंस को अपने घर की हालत का अपडेट शेयर किया है। फिल्ममेकर ने इसको फेक न्यूज बताया है। उन्होंने गलत जानकारी शेयर करने के लिए मीडिया पोर्टल को फटकार लगाई है। इसके अलावा फराह खान ने ऐसी झूठी खबरें न फैलाने और जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील की है।

कृप्या जिम्मेदार बनें

फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर उस स्टोरी को रीशेयर किया है जिसमें बताया गया था कि उनके घर में आग लगी है। स्टोरी को रीशेयर करते हुए फिल्म मेकर ने सफाई दी है। उनका कहना है कि वीडियो में दिख रही बिल्डिंग उनकी नहीं है। फराह ने लिखा कि – ‘ऑनलाइन पोर्टल्स, कृप्या जिम्मेदार बनें ये एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग है। सिर्फ क्लिकबेट खबरें ही सब नहीं होती’।

फराह खान की सफाई के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। उन्हें पता चला कि फराह और उनका परिवार पूरी तरह से सुरक्षित है। बता दें कि फराह खान मुंबई के लोखंडवाला स्थित ओबेरॉय स्काई हाइट्स में रहती हैं।

कुक के साथ वायरल हुआ था फराह का वीडियो

हाल ही में फराह खान का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह अपने कुक दिलीप के साथ बहस करती हुई दिख रही थी। वीडियो में दिलीप कह रहे थे कि – ‘मैंने कितनी बार आपको बोला है’। इस पर फराह ने जवाब दिया कि – ‘तू मुझे क्या समझाएगा? इस पर कैमरा देखकर फराह ने वीडियो बनाने वालों को रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए कहा’।

इसके बाद फराह ने वायरल वीडियो को लेकर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों ने उनकी और दिलीप की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की। फराह ने लिखा कि – ‘दोस्तों, कृप्या दिलीप और मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें। किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले पूरी बात समझें’।

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों अपना यूट्यूब चैनल चला रही है। वो आए दिन अपने यूट्यूब पर नए-नए वीडियो शेयर करती रहती है। उनके व्लॉग्स फैंस को काफी पसंद भी आते हैं। हाल ही में फराह सिंगर श्रेया घोषाल के घर में गई थी जिसकी झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फैंस को दिखाई थी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Haryana News: चलती एंबुलेंस बनी आग का गोला, शीशा तोड़कर चालक ने लगाई छलांग, देखें वीडियो

पंचकूलाः चंडीमंदिर थाना के बाहर मुख्य मार्ग पर एक...

दिवाली के बाद खराब हुई दिल्ली की हवा, 376 तक पहुंचा AQI का स्तर

नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को दीवाली का त्योहार...

बददी बरोटीवाला में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

बददी। एशिया की सबसे बडी उद्योग नगरी बददी बरोटीवाला...

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को फिर दी बहस की चुनौती, जानें इस बार क्या कहा

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने...

बड़ा हादसाः प्रवासियों से भरी नाव पलटने से 39 की मौत

डकारः पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल में स्पेन जा रही...

Haryana News: चलती एंबुलेंस बनी आग का गोला, शीशा तोड़कर चालक ने लगाई छलांग, देखें वीडियो

पंचकूलाः चंडीमंदिर थाना के बाहर मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जहां, चंडीगढ़ से मरीज छोड़कर...

दिवाली के बाद खराब हुई दिल्ली की हवा, 376 तक पहुंचा AQI का स्तर

नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को दीवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। दिल्ली के लोगों ने जमकर पटाखे...

बददी बरोटीवाला में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

बददी। एशिया की सबसे बडी उद्योग नगरी बददी बरोटीवाला नालागढ़ में विश्वकर्मा जंयती धूमधाम से मनाई गई। यहां पर...

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को फिर दी बहस की चुनौती, जानें इस बार क्या कहा

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक बार फिर बहस की चुनौती...