नई दिल्ली। मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में हर साल फिल्मी सितारों की महफिल सजती है. इस बार भी उनके घर पर बॉलीवुड के कई नामचीन चेहरे नजर आए, प्री-दिवाली सेलिब्रेशन रखा में करीना कपूर, सैफ अली खान, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, करण जौहर, काजोल, दिशा पाटनी, सुहाना खान, खुशी कपूर और शाहीन भट्ट समेत कई सितारे पहुंचे. हालांकि, इस शाम की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा. दरअसल, माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने और बेटे अरिन के साथ पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान अरिन के साथ मौजूद एक लड़की को देखकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
कुछ यूजर्स ने तो लड़की को अरिन की गर्लफ्रेंड तक बता दिया. हालांकि, दोनों के रिश्ते को लेकर न तो परिवार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है और न ही इस बात की पुष्टि हुई है. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ‘अरिन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ.’ वहीं, दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा कि माधुरी दीक्षित को सास के रूप में देखना उनके लिए हैरानी की बात होगी। अभिनेत्री ने गुलाबी रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी, वहीं, उनके पति श्रीराम नेने सफेद रंग के आउटफिट में नजर आए. बेटे अरिन ने ग्रे इंडो-वेस्टर्न शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनी थी. दूसरी तरफ, उनके साथ दिखाई दी मिस्ट्री गर्ल ने ब्लैक लहंगा पहना था. इस लहंगे पर कई रंगों का चमकदार काम किया गया था. पार्टी की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही इस लड़की को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है.
