Internationalबड़ा हादसाः प्रवासियों से भरी नाव पलटने से 39 की मौत

बड़ा हादसाः प्रवासियों से भरी नाव पलटने से 39 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डकारः पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल में स्पेन जा रही प्रवासियों से भरी नाव पलट गई। इस हादसे में अब तक 39 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह नाव प्रवासियों को लेकर स्पेन के कैनरी द्वीप की तरफ जा रही थी। इस दौरान नाव समंदर में डूब गई, हादसे में अब तक 39 लोगों की मौत हो गई है। वहीं गृह मंत्रालय ने बताया कि हादसे में 39 लोगों की मौत हुई और बचावकर्मी लोगों की तलाश कर रहे हैं।

मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि नाव में कितने लोग सवार थे, लेकिन माना जा रहा है कि कई यात्री अब भी लापता हैं। इस हादसे में केवल एक यात्री को जीवित बचाया जा सका। सेनेगल के राष्ट्रपति बासिरू दियोमाये फाये ने हादसे पर शोक व्यक्त किया और समुद्र में खतरनाक स्थानों पर सक्रिय नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का संकल्प लिया। सेनेगल के गृह मंत्रालय के मुताबिक, यह नाव राजधानी डकार से करीब 180 किलोमीटर उत्तर में केबेमेर के पास समुद्र में पलट गई।

मरने वालों में ज्यादातर स्थानीय केबेमेर इलाके के ही रहने वाले थे। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि नाव पर कुल कितने लोग सवार थे। गौरतलब है कि पश्चिम अफ्रीका से स्पेन के कैनरी आइलैंड तक पहुंचने का यह अटलांटिक रूट दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तों में से एक माना जाता है। बेहतर भविष्य की तलाश में हर साल हजारों लोग जान जोखिम में डालकर इस पर जानलेवा सफर करते हैं।

प्रवासी अधिकारों के संगठन वॉकिंग बॉर्डर्स के अनुसार, इस साल के शुरुआती पांच महीनों में ही इस रूट पर कम से कम 635 लोगों की जान जा चुकी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यह हादसा एक ऐसे समय में हुआ है जब ठीक इससे एक दिन पहले ही सेनेगल के सुरक्षा बलों ने 142 प्रवासियों से भरी एक और छोटी नाव को पकड़ा था, जो स्पेन जाने की फिराक में थी। उस नाव में महिलाओं और छोटे बच्चों के अलावा सेनेगल, गाम्बिया, गिनी और नाइजीरिया जैसे देशों के नागरिक सवार थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को फिर दी बहस की चुनौती, जानें इस बार क्या कहा

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने...

स्टील प्लांट में विस्फोट से 3 की मौत, अभी भी फंसे कई लोग, देखें वीडियो

इस्तांबुलः तुर्की के स्टील प्लांट में विस्फोट होने की...

अंबाला के शहीद स्मारक में देखने वालों में भारी उत्साह, जल्द शुरु होगी शुल्क सहित बुकिंग

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

महापुरुष किसी एक समाज के नहीं, बल्कि सर्वसमाज के होते हैं : कृष्ण कुमार बेदी

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

5 से 25 दिसंबर 2026 तक होगा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन

चंडीगढ़: कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव केवल धार्मिक...

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को फिर दी बहस की चुनौती, जानें इस बार क्या कहा

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक बार फिर बहस की चुनौती...

स्टील प्लांट में विस्फोट से 3 की मौत, अभी भी फंसे कई लोग, देखें वीडियो

इस्तांबुलः तुर्की के स्टील प्लांट में विस्फोट होने की घटना सामने आई है। इस घटना में 3 लोगों की...

अंबाला के शहीद स्मारक में देखने वालों में भारी उत्साह, जल्द शुरु होगी शुल्क सहित बुकिंग

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में बनाए गए आजादी...

महापुरुष किसी एक समाज के नहीं, बल्कि सर्वसमाज के होते हैं : कृष्ण कुमार बेदी

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि महापुरुष किसी एक विशेष...