EntertainmentAlia-Ranbir ने मनाया लाडली Raha का 4th Birthday, फ्लोरल फ्रॉक में नजर...

Alia-Ranbir ने मनाया लाडली Raha का 4th Birthday, फ्लोरल फ्रॉक में नजर आई Actress

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर और आलिया की लाडली राहा 4 साल की हो गई है। राहा ने 6 नवंबर को अपना चौथा बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर रणबीर और आलिया ने लाडली का बर्थडे धूमधाम के साथ मनाया है। राहा के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया-रणबीर भी साथ नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट ने खुद भी राहा के जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

पेरेंट्स के साथ राहा ने काटा केक

पहली तस्वीर में राहा अपने पेरेंट्स के साथ केक काटती दिख रही है। रणबीर ने उन्हें गोद में लिया हुआ है हालांकि किसी भी तस्वीर में राहा का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। दूसरी तस्वीर में राहा खेलती दिख रही है। आलिया ने फैंस को बेटी के बर्थडे केक की भी झलक दिख रही है। एक तस्वीर में वो अपनी बेटी पर प्यार लुटाती और उनको किस करती हुई दिख रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में राहा ड्राइंग करती नजर आ रही है।

4 साल की हुई नन्ही यूनिकॉर्न

तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा कि – ‘वो 4 साल की हो गई हैं। हमारी नन्ही यूनिकॉर्न हम खुद को खुशकिस्मत मानते हैं और उस पर ढेर सारा प्यार लुटाते है। हमेशा और हमेशा के लिए’। राहा ने अपने खास दिन के लिए ग्रे कलर की प्यारी सी फ्रॉक पहनी थी। इस ड्रेस पर चेक डिजाइन बना हुआ था और नीचे की ओर गुलाबी गुलाब के फूलों से प्रिंट बना हुआ था। फ्रॉक में छोटी पफ स्लीवस और कमर पर चमकदार बेल्ट लगी हुई थी। राहा के घुंघराले बालों पर पीछे रंग-बिरंगी तितली वाली क्लिप्स भी लगाई गई थी। ये हेयरस्टाइल उनके लुक को और भी प्यारा बना रहा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

फ्लोरल ड्रेस में नजर आई आलिया

वहीं आलिया भट्ट ने बेटी राहा के जन्मदिन के लिए क्रीम कलर की फ्लोरल फ्रॉक पहनी थी। इस ड्रेस पर हल्के रंगों के छोटे-छोटे फूल बने हुए थे। वहीं एक्ट्रेस ने इस दौरान हल्का ही मेकअप किया था और अपने बालों को खुला छोड़ा था। वहीं रणबीर कपूर व्हाइट फुल स्लीवस्ट टी-शर्ट और डेनिम जींस में नजर आए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

धूं-धूं-कर जली ऑटो पार्ट्स दुकान, लगी भयंकर आग, देखें वीडियो

कानपुरः बजरिया थाना क्षेत्र के अंतगर्त आते वार्ड 37...

पटाखों को लेकर पुलिस की Raid, 3 दुकानें सील, भनक लगते भागे दुकानदार, देखें वीडियो

उन्नाव: जिले के अब्बासपुर में आतिशबाजी की दुकानों पर...

आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर से आतंकियों की मदद...

बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 3 की मौत, भाई को संभालती दिखी बच्ची, देखें वीडियो

कुशीनगर: पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया के पास रफ्तार...

विवाहिता की जहरीली चीज निगलने से मौत, सुसरालजनों पर हत्या का आरोप

हिसारः फतेहाबाद के बैजलपुर रोड निवासी विवाहिता नेहा की...

धूं-धूं-कर जली ऑटो पार्ट्स दुकान, लगी भयंकर आग, देखें वीडियो

कानपुरः बजरिया थाना क्षेत्र के अंतगर्त आते वार्ड 37 में देर रात 2 बजे ऑटो पार्ट्स की दुकान आग...

पटाखों को लेकर पुलिस की Raid, 3 दुकानें सील, भनक लगते भागे दुकानदार, देखें वीडियो

उन्नाव: जिले के अब्बासपुर में आतिशबाजी की दुकानों पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस...

आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर से आतंकियों की मदद करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये...

बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 3 की मौत, भाई को संभालती दिखी बच्ची, देखें वीडियो

कुशीनगर: पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया के पास रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक लग्जरी बस...