ऊना: जिला ऊना में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए टाहलीवाल पुलिस ने बाथड़ी जंगल में एक व्यक्ति से आठ बोतल देसी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार 2 नवंबर की शाम एसआई राजमल के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान बाथड़ी जंगल में एक पैदल राहगीर को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से देसी शराब मार्का मोटा संतरा की आठ बोतलें बरामद हुईं।
आरोपी की पहचान रघू महतो निवासी जिला बेगूसराय, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब से संबंधित कोई लाइसेंस या परमिट न मिलने पर आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी
