ऊना। बंगाणा उपमंडल के लठियाणी बाजार में 3 अज्ञात युवकों द्वारा एक हलवाई के साथ मारपीट करने और दुकान में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में पवन पुरी निवासी लठियाणी ने बताया कि वह बाजार में हलवाई की दुकान करता है। 30 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर तीन अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान पर पहुंचे और बिना किसी कारण उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने दुकान में रखे सामान को भी तोड़ दिया, जिससे उसे चोटें आई हैं। शिकायत के आधार पर बंगाणा पुलिस ने तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
