Hocky Champion Trophy 2026
Unaतंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, 26 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

ऊना, सुशील पंडितः तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, ऊना में अधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने की। जिले में यह विशेष अभियान 28 अक्तूबर से 26 दिसंबर तक चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है। अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं को तंबाकू उत्पादों के सेवन से दूर रखना और उनमें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वयं तंबाकू से दूर रहने के साथ अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली।

इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पिन्दर राना, डॉ. विशाल ठाकुर, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी गोपाल कृष्ण सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Jalandhar ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबलों को दी यादगार विदाई

लोगों ने ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में विश्व...

इलिनोइस विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में शोध और नवाचार के आदान-प्रदान...

Haryana News : MBA और CA पास ठग गिरफ्तार, देखें वीडियो

प्रॉपर्टी में मुनाफे का लालच देकर ऐंठे करोड़ो पंचकूला: कमिशनरेट...

मुख्यमंत्री ने अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना का दौरा किया

शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला...

घनौर क्षेत्र में 432.65 करोड़ रुपये की लागत से बना अत्याधुनिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लोगों को समर्पित

इन प्लांटों के शुरू होने से 4.50 लाख निवासियों को साफ पीने का पानी मिलेगा, भूजल संकट से निपटने...

Jalandhar ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबलों को दी यादगार विदाई

लोगों ने ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में विश्व स्तरीय प्रबंधों की सराहना की जालंधर: बरलटन पार्क स्थित ओलंपियन सुरजीत...

इलिनोइस विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में शोध और नवाचार के आदान-प्रदान को मिलेगा बल-मुख्यमंत्री शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज...

Haryana News : MBA और CA पास ठग गिरफ्तार, देखें वीडियो

प्रॉपर्टी में मुनाफे का लालच देकर ऐंठे करोड़ो पंचकूला: कमिशनरेट पुलिस की इकोनॉमिक सेल ने करोड़ो की ठगी के मामले...