ऊना: जिला ऊना में जुआ एवं सट्टेबाजी के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सदर थाना ऊना की पुलिस टीम ने वसाल में एक व्यक्ति को दड़ा-सट्टा लगाते हुए पकड़ा है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 नवंबर की देर शाम हेड कांस्टेबल रामचंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर वसाल में कार्रवाई करते हुए हरमेश चंद निवासी लोअर वसाल के कब्जे से 960 रुपये की नकदी और दड़ा-सट्टा पर्ची बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
