Hocky Champion Trophy 2026
Nationalघरेलू विवाद बना जानलेवा, पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या

घरेलू विवाद बना जानलेवा, पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भुवनेश्वरः ओडिशा के कोरापुट जिले में सब्जी को लेकर घरेलू विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। शुक्रवार को हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 32 वर्षीय कविता सौंत के रूप में हुई है, जबकि आरोपित पति का नाम रबा सौंत बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये घटना कोरापुट जिले के दशमंतपुर थाना क्षेत्र के पदुगुड़ा गांव की है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच सब्जी बनाने को लेकर कहासुनी हुई थी।

मामूली घरेलू विवाद ने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के बाद रबा सौंत ने सो रही अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में कविता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद कोरापुट के एसडीपीओ पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। वैज्ञानिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। टीम घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाने में लगी है, ताकि हत्या से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।

वहीं पुलिस ने आरोपित पति रबा सौंत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मामूली घरेलू विवाद के बाद हत्या की नौबत कैसे आई। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

क्या जयराम द्वारा कुटलैहड़ भाजपा के एक होने का दावा सत्य होगा?

समारोह में भुट्टो और कँवर ने किया एक साथ मंच...

ऊना में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय संकल्प दिवस

ऊना। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री...

महाविद्यालय बंगाणा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई

ऊना। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में भारत...

डॉ. अशोक कुमार मित्तल का ‘सेवा संकल्प’: सामुदायिक पहलों के जरिए सेवा की भावना का होगा विस्तार

जालंधर (Ens): राज्यसभा सांसद और शिक्षाविद डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने 'सेवा संकल्प' के तहत समुदाय-केंद्रित कई पहलें शुरू...

क्या जयराम द्वारा कुटलैहड़ भाजपा के एक होने का दावा सत्य होगा?

समारोह में भुट्टो और कँवर ने किया एक साथ मंच शेयर ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा के बंगाणा में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के...

ऊना में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय संकल्प दिवस

ऊना। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को उपायुक्त...

Jalandhar News: टिकट मिलने पर बजे ढोल, चले पटाखें, बलकार सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में आप पार्टी ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर 40 उम्मीदवारों की पहली...