HomeHaryanaकार की टक्कर से दंपती सहित 2 जुड़वा बच्चें घायल, देखें वीडियो

कार की टक्कर से दंपती सहित 2 जुड़वा बच्चें घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पिंजौरः जिले में पिंजौर के नानकपुर में एक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनके दो जुड़वा बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी विनोद उनकी पत्नी एवं दो जुड़वा बच्चे सड़क हादसे में हुए गंभीर रूप से घायल। विनोद ने स्थानीय थाना में शिकायत देते हुए बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी पत्नी रेखा व दोनों बच्चों को साथ लेकर होशियारपुर पंजाब जा रहे थे। इस दौरान जब वह घर से निकले और जैसे ही नानकपुर बस अड्डे के समीप सब्जी की दुकान के पास रुके।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

रुकने के बाद वह मोटरसाइकिल पर बैठे-बैठे बैग से दूध की बोतल निकाल कर दे रहे थे तो पीछे से एक तेज रफ्तार कार चालक ने अपनी कार से उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी । वहीं टक्कर लगते ही वह अपने परिवार सहित काफी दूर जाकर गिरे । विनोद ने बताया कि बाइक पर पीछे-पीछे उनके एक अन्य रिश्तेदार भी आ रहे थे। बताया की हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और हादसे के कारण उनका परिवार एकदम बेहोश हो गया।

जब उन्हें होश आया तो देखा कि काफी लोग मौके पर इकट्ठा हो रखे हैं लोगों की सहायता से चारों घायलों को नानकपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। विनोद ने बताया कि हादसे में उनके दोनों बच्चों की टांगे टूट गई और उनके सिर में भी गंभीर चोट लगी है। इसके साथ ही उनकी पत्नी रेखा के पैर हाथ व सिर में भी चोट आई है और उनके भी पैर बाजू और कमर में चोट लगी है वह अपने परिवार सहित गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। वहीं घायल विनोद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement - Encounter India

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -