पंचकूला : एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने पंजाब के बॉर्डर इलाके से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह वासी फिरोजपुर के रूप मे हुई है। बरामद हेरोइन की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी गई है।
View this post on Instagram
इस मामले मे जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में हेरोइन की सप्लाई करता है। आरोपी सकेतड़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास पार्क में किसी ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करने वाला है। सूचना के आधार पर इंचार्ज सौरव रावत की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंच आरोपी को मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया।
तलाशी लेने पर आरोपी की पैंट की जेब से 92 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एमडीसी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह फिरोजपुर (पंजाब) से हेरोइन लाकर ट्राईसिटी क्षेत्र में सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। पुलिस आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक्स की छानबीन कर रही है। तांकि इस कारोबार मे संलिप्त अन्य आरोपियों का पता लगाया जा सके।

