मोगाः पंजाब के गैंगस्टर पीड़ित परिवारों से रू-ब-रू होकर उनका दुख सांझा करने के मकसद से इंडियन नेशनल कांग्रेस के सचिव सचिन पायलट व पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान प्रगट सिंह शनिवार को खास तौर पर मोगा पहुंचे। यहां वे स्थानीय गिल रोड पर एशिया ज्वेलर्स के स्वर्गीय विक्की के परिवार वालों से मिले, जिसकी कुछ समय पहले दिनदहाड़े उनकी दुकान पर ही उनका कत्ल कर दिया गया था। इस मौके पर पार्टी के जिला प्रधान हरि सिंह खाई, हलका इंचार्ज मालविका सूद सहित पार्टी की अन्य लोकल लीडरशिप भी मौजूद थी।
मीडिया के रूबरू सचिन पायलट ने कहा कि जो लोग सरकार चला रहे हैं, उनकी नीयत साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने जिस विश्वास से आम आदमी पार्टी की सरकार के 92 विधायकों को जीत दर्ज कराई थी, उनका विश्वास धाराशाही हुआ है।
उधर, पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान प्रगट सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में पंजाब पुलिस आम आदमी पार्टी का कारकून बनाकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति पंजाब में धाराशाही हो रही है अगर हम पिछले 5 साल का रिकॉर्ड देखें तो मौजूदा समय में छोटा दुकानदार भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। इस मौके पर परगट सिंह केंद्र की भारतीय जनता पार्टी को भी आड़े हाथों लेना नहीं भूले।
