AdvertisementPunjab Government
PanchkulaHaryana News: भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में निकलेगी विशाल शोभायात्रा, देखें...

Haryana News: भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में निकलेगी विशाल शोभायात्रा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूला: भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में पंचकूला में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर आज वाल्मीकि भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा की शुरुआत सेक्टर-16 स्थित इंदिरा कॉलोनी के वाल्मीकि मंदिर से होगी।

शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि जी की सुंदर पालकी को फूलों से सजाया जाएगा। यात्रा में बैंड-बाजे, रथ और घोड़े भी शामिल होंगे। शहर में जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा और कई जगह जलपान की भी व्यवस्था की गई है। इस आयोजन में नगर परिषद और पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग रहेगा।

शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी पहुंचेंगी। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल और कृष्ण बेदी के सुपुत्र गौरव बेदी भी शामिल होंगे।

इस शोभायात्रा के आयोजक पार्षद ज्योति पहल हैं। कार्यक्रम की तैयारी चेयरमैन विकास पूहाल, सीनियर चेयरमैन राजिंदर टोका बरवाला, उप चेयरमैन जॉनी, महासचिव सतीश और हरियाणा वाल्मीकि महासभा के प्रधान सुरेश बेनीवाल की देखरेख में की जा रही है। आयोजकों ने कहा कि “ये दिवाली, दशहरे जैसे त्योहार न होते अगर भगवान वाल्मीकि अवतार न होते। भगवान राम के जन्म से पहले ही रामायण लिख दी गई थी।

पार्षद ज्योति पूहाल ने बताया कि भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा में 36 बिरादरी का मिलेगा सहयोग, तैयारियां जोरों पर विशाल शोभायात्रा की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। वाल्मीकि भवन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजकों ने बताया कि इस बार की शोभायात्रा पिछले साल से भी ज्यादा भव्य होगी। मीडिया से बात करते हुए पार्षद ज्योति पुहाल ने बताया कि साथियों का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं, मैं सभी पंचकूला वासियों का शोभायात्रा में स्वागत करूंगा। शोभायात्रा सेक्टर-16, इंदिरा कॉलोनी स्थित वाल्मीकि मंदिर से शुरू होगी। जिसमें फूलों से सजी पालकी, बैंड-बाजे, रथ और घोड़े शामिल होंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के...

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे बनगढ़ के पांच जवान

प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का...

ऊना के उद्यमियों को बड़े उद्योगों से जुड़ने का मौका, 140 ने लिया भाग

वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम में कंपनियों ने खरीद प्रक्रिया और...

रेडक्रॉस के लकी ड्रॉ विजेताओं को उपायुक्त ने बांटे पुरस्कार

जरूरतमंदों की मदद, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान...

Punjab News: हलवारा एयरपोर्ट से मुंबई और नांदेड़ साहिब के लिए जल्द उड़ानें होंगी शुरू, देखें वीडियो

डॉ. अमर सिंह की अध्यक्षता में एयरपोर्ट सलाहकार समिति की हुई बैठक लुधियाना/हलवारा: हलवारा एयरपोर्ट पर सलाहकार समिति की आज...

Punjab News: 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपने अभियान के दौरान जिला बरनाला के माल...

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे बनगढ़ के पांच जवान

प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का फ्लैग ऑफ, बहड़ाला स्कूल में विद्यार्थियों को किया जागरूक ऊना,सुशील पंडित:...

ऊना के उद्यमियों को बड़े उद्योगों से जुड़ने का मौका, 140 ने लिया भाग

वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम में कंपनियों ने खरीद प्रक्रिया और पंजीकरण की जानकारी दी ऊना,सुशील पंडित: बड़े उद्योगों के साथ कारोबार...