अमृतसर: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनीत शेट्टी अपने परिवार के साथ गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारे में माथा टेककर वाहेगुरु का शुक्राना अदा किया। इसके साथ उन्होंने सभी के भले के लिए अरदास भी की। सुनील शेट्टी ने इस दौरान मीडिया के साथ बात करते हुए कहा कि गोल्डन टेंपल पहुंचकर उनको बहुत शांति और सुकून मिला है। उन्होंने कहा कि यहां पर आकर उनके के पास बोलने के लिए कोई भी शब्द भी नहीं है और वो भावुक हो गए हैं।
उनका मानना है कि गुरुदवारे के अंदिर की पवित्रता और आत्मिक माहौल अंदर से अलग तरह की भावना पैदा कर देता है। सुनील शेट्टी ने कहा कि जब भी वो दरबार में पहुंचते हैं तो उनको एक अलग तरह की पॉजिटिव एनर्जी महसूस होती है। यहां पर नतमस्तक होने के बाद मन को बहुत शांति मिलती है और ऐसा महसूस होता है कि सब कुछ अच्छा ही होगा।
एक्टर ने बताया कि 11 तारीख को उनकी शादी की सालगिरह थी ऐसे में इसके बाद ही वह गोल्डन टेंपल में आशीर्वाद लेने के लिए यहां पर पहुंचे हैं। उनका मानना है कि लोग अलग-अलग कारणों से गुरुद्वारे आते हैं यहां आकर सेवा भावना और नम्रता की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि निजी जिंदगी में भी सेवा और अच्छी सोच को ही अपनाना चाहिए।
एक्टर ने कहा कि गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के बाद वह नई ऊर्जा के साथ अपना काम शुरु करने वाले हैं। गुरुद्वारे में आकर एक्टर इमोशनल भी हो गए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक धार्मिक स्थल की यात्रा ही नहीं बल्कि आत्मिक शांति और पॉजिटिव एनर्जी प्राप्त करने का भी मौका है। गोल्डन टेंपल में फेरे के दौरान उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आए। वहीं एक्टर ने खुद भी गुरुद्वारे की मान मर्यादा का पूरा सम्मान करते हुए सभी के भले के लिए अरदास की।

