Hocky Champion Trophy 2026
Internationalनगर कीर्तन के दौरान हुआ हमला, 2 घायल, एक काबू, देखें वीडियो

नगर कीर्तन के दौरान हुआ हमला, 2 घायल, एक काबू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कैलिफोर्नियाः अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सटर काउंटी में आयोजित नगर कीर्तन के दौरान हिंसा की दो घटनाएं सामने आई हैं। यहां बीते शनिवार को फायरिंग और रविवार को चाकूबाजी की घटना हुई। सटर काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, दोनों घटनाओं का आपस में संबंध है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। 47वीं वार्षिक नगर कीर्तन और मेले में युबा सिटी समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या सामने तिएरा बुएना रोड पर पार्किंग में फायरिंग की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की है।

इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस मामले से जुड़े सबूत जुटा रही है और अन्य सुरागों की जांच कर रही है। वहीं, रविवार को नगर कीर्तन समाप्त होने के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई। इसमें दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने इस मामले में सैक्रामेंटो निवासी 28 वर्षीय दविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। उस पर घातक हथियार से हमला करने और हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

आरोपी को सटर काउंटी जेल में रखा गया है। घायलों में से दूसरे व्यक्ति की हालत स्थिर बताई गई है। उसका इलाज यूसी डेविस मेडिकल सेंटर में चल रहा है। सटर काउंटी पुलिस विभाग (शेरिफ कार्यालय) के अनुसार, दोनों मामलों की जांच जारी है। जांचकर्ता सिख गुरुद्वारे के प्रबंधन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि घटनाओं में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस ने बुधवार को मामले में और जानकारी जारी करने की बात कही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Birthday Boy पर फायरिंग करने का मामलाः लड़की ने किया सुसाइड, देखें वीडियो

लुधियानाः श्रृंगार सिनेमा रोड स्थित हरचरन नगर इलाके में...

Jalandhar News: अभी नहीं सजी पटाखा मार्केट, कारोबारियों की बढ़ी चिंता, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: दीपावली पर पठानकोट रोड स्थित गांव राओवाली...

Punjab News: अकाली दल के रवि मोहन AAP में शामिल, CM Mann ने पार्टी में करवाया शामिल

गुरदासपुरः शिरोमणि अकाली दल (SAD) के पूर्व निर्वाचन क्षेत्र...

Punjab News: 1.965 किलो हेरोइन, 4 विदेशी पिस्तौल सहित कारतूस बरामद

तरनतारनः भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गांव माड़ी मेघा...

Diljit Dosanjh के इंदौर कॉन्सर्ट पर आतंकी खतरा, IED से धमाके की दी धमकी

इंदौरः अभिनेता दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर...

Punjab News: Birthday Boy पर फायरिंग करने का मामलाः लड़की ने किया सुसाइड, देखें वीडियो

लुधियानाः श्रृंगार सिनेमा रोड स्थित हरचरन नगर इलाके में देर रात एक वारदात सामने आई। यहां एक युवक को...

Jalandhar News: अभी नहीं सजी पटाखा मार्केट, कारोबारियों की बढ़ी चिंता, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: दीपावली पर पठानकोट रोड स्थित गांव राओवाली में पटाखा मार्केट लगाने की कारोबारियों को मंजूरी मिल चुकी...

Punjab News: अकाली दल के रवि मोहन AAP में शामिल, CM Mann ने पार्टी में करवाया शामिल

गुरदासपुरः शिरोमणि अकाली दल (SAD) के पूर्व निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी और जिला परिषद के पूर्व सदस्य रवि मोहन आम...

Punjab News: 1.965 किलो हेरोइन, 4 विदेशी पिस्तौल सहित कारतूस बरामद

तरनतारनः भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गांव माड़ी मेघा के खेतों से खालड़ा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)...