Hocky Champion Trophy 2026
Internationalफ्लोरिडा में सड़क पर आग का गोला बना विमान, 9 लोगों की...

फ्लोरिडा में सड़क पर आग का गोला बना विमान, 9 लोगों की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फ्लोरिडाः अमेरिका के फ्लोरिडा में एक बिजनेस जेट विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी ने इसकी पुष्टि की है। लियरजेट 60 विमान टेक्सास के ऑस्टिन से बहामास जा रहा था। डफी ने बताया कि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) एक टीम भेज रहा है, जो दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड की मदद करेगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

आपको बता दें विमान में 9 लोग सवार थे। रविवार को यह विमान दक्षिण फ्लोरिडा के एक इलाके में सीधे नीचे आ गिरा। जमीन से टकराते ही विमान में जोरदार धमाका हुआ और यह घरों से टकराने से बाल-बाल बच गया और एक व्यस्त सड़क के पास जा गिरा। हादसे के बाद सड़क पर आग लग गई और वहां बड़ा गड्ढा बन गया।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक ये विमान टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बहामास के लिए रवाना हुआ था। हालांकि, अभी तक हादसे की वजह और विमान में सवार लोगों की पहचान सामने नहीं आई है।

ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता जिम रेनॉल्ड्स ने बताया कि यह एक निजी विमान था। कार में बैठे लोगों ने इस हादसे का वीडियो बनाया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि विमान आसमान से तेजी से नीचे गिरा और सड़क के पास टकराते ही उसमें जोरदार धमाका हुआ। टक्कर के बाद सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया. उसके आसपास आग की लपटें उठ रही थीं। विमान घरों से कुछ ही फीट की दूरी पर गिरा था।

ये हादसा मिलिट्री ट्रेल और 10वें एवेन्यू नॉर्थ के पास हुआ। घटना के बाद पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय ने दोनों तरफ की सड़कें बंद कर दीं। साथ ही वाहन चालकों से उस इलाके में न जाने की भी अपील की है। दमकलकर्मी और अन्य आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंची है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

लिफ्ट के बहाने लूट की वारदातों को देते थे...

डॉक्टर के क्लीनिक में हुआ ब्लास्ट, मोबाइल में लगी आग, देखें CCTV

ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के थाटीपुर चौहान...

हेलीकॉप्टर की मदद से बर्फबारी में फंसे भारतीय पर्यटकों को बाहर निकाला

काठमांडू। नेपाल के शे-फोक्सुंडो राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में भारी...

Punjab News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला 8 माह का बच्चा, लोगों ने की सड़क जाम, देखें वीडियो

मोगाः कोट ईसे खां में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर...

पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

लिफ्ट के बहाने लूट की वारदातों को देते थे अंजाम नोएडाः सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों...

डॉक्टर के क्लीनिक में हुआ ब्लास्ट, मोबाइल में लगी आग, देखें CCTV

ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के थाटीपुर चौहान प्याऊ के पास संचालित दृष्टि क्लीनिक में अचानक जोरदार ब्लास्ट...

हेलीकॉप्टर की मदद से बर्फबारी में फंसे भारतीय पर्यटकों को बाहर निकाला

काठमांडू। नेपाल के शे-फोक्सुंडो राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण फंसे छह भारतीय पर्यटकों को सोमवार को...

दो युवकों की बेरहमी से हत्या, शव मिलते ही सड़कों पर उतरे लोग; सुरक्षाबलों से भिड़ंत, देखें वीडियो

मणिपुरः मणिपुर के कांगपोकपी जिले में दो लापता युवकों के क्षत-विक्षत शव पड़ोसी सेनापति जिले में मिलने के बाद...