Hocky Champion Trophy 2026
JalandharJalandhar News: अभी नहीं सजी पटाखा मार्केट, कारोबारियों की बढ़ी चिंता, देखें...

Jalandhar News: अभी नहीं सजी पटाखा मार्केट, कारोबारियों की बढ़ी चिंता, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: दीपावली पर पठानकोट रोड स्थित गांव राओवाली में पटाखा मार्केट लगाने की कारोबारियों को मंजूरी मिल चुकी है। बीते दिन लक्की ड्रॉ भी निकाले जा चुके है। लेकिन अभी भी कारोबारियों की मार्केट सजाने को लेकर चिंता बरकरार है। कारोबारियों का कहना हैकि भले ही बीते दिन लक्की ड्रॉ निकाले गए है, लेकिन अब उन्हेें मार्केट सजाने के लिए 2 दिन का समय लग सकता है। बताया जा रहा है कि कल तक पटाखा मार्केट सजाई जा सकती है। ऐसे में राओवाली मैदान की तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि लोहे के रैक मैदान में पहुंच गए है, लेकिन मैदान में अभी तैयारी सारी अधूरी पड़ी हुई है।

कारोबारियो ने कहा कि पिछले साल उन्हें 6 दिन पटाखा लगाने को लेकर मिले थे। जिसके कारण उनके कामकाज में काफी असर पड़ा था। लेकिन इस बार उनके पास 5 दिन रह गए है। ऐसे में 5 दिनों में कारोबार करने को लेकर व्यापारी चितिंत दिखाई दे रहे है। बता दें कि बीते दिन रेडक्रॉस भवन में पटाखा व्यापारियों के ड्रॉ निकाले गए। इसके लिए 410 के करीब आवेदकों ने पटाखों की अस्थायी दुकानों के लिए आवेदन किए।

वहीं, 410 आवेदकों में से 20 कारोबारियों के नाम लक्की ड्रॉ से निकाले गए। इसी के साथ 2 एक्सट्रा ड्रॉ निकाले गए। एडीसी अमनिंदर कौर ने कहा कि यह 2 अतिरिक्त ड्रॉ इसलिए निकाले गए है, कि अगर 20 आवेदकों में से किसी का लाइसेंस रद्द होता है तो उनकी जगह इन 2 आवेदकों को मिल सकता है। प्रशासन ने व्यापारियों के लाइसेंस जारी कर दिए। साथ ही सभी को निर्धारित नियमों और सुरक्षा नियम के पालन करने के आदेश दिए। हर दुकान के बाहर रेत की बाल्टियां, पानी की टंकियां और अग्निशमन की मूलभूत सुविधाएं रखना अनिवार्य किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना के समय तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

फैक्टरी में काम करते समय हादसाः मशीन में युवती के बाल फंसे, मौत

पानीपतः हरियाणा में पानीपत की एक फैक्टरी में काम...

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने 25,000 रिश्वत लेते ASI को किया काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सूबे में भ्रष्टाचार के...

स्कूल में बच्ची पर हमला करने का मामलाः चाचा का दावा- आरोपी छात्र PUBG और अन्य हिंसक गेम खेलता था

पंचकूलाः पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल में छह...

फैक्टरी में काम करते समय हादसाः मशीन में युवती के बाल फंसे, मौत

पानीपतः हरियाणा में पानीपत की एक फैक्टरी में काम के दौरान एक युवती की मशीन की चपेट में आने...

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने 25,000 रिश्वत लेते ASI को किया काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सूबे में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दिड़बा, जिला...

स्कूल में बच्ची पर हमला करने का मामलाः चाचा का दावा- आरोपी छात्र PUBG और अन्य हिंसक गेम खेलता था

पंचकूलाः पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल में छह वर्षीय बच्ची पर कथित हमले के मामले में पीड़िता के...

Jalandhar News: शमशानघाट पहुंचा पार्थिव शव, नए फ्लैट में जाने के लिए खुश था दिवित, देखें Live

जालंधर, ENS: पुलिस लाइन के पास रविवार को हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले स्पीड...