Hocky Champion Trophy 2026
InternationalGlenn Maxwell ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, मेलबर्न स्टार्स के लिए...

Glenn Maxwell ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते रहेंगे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सिडनीः ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं खेलेंगे। 38 साल के मैक्सवेल ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। वे जून 2025 में वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह चुके हैं। उन्होंने लिस्ट-A और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से भी संन्यास लिया है। हालांकि, वे मेलबर्न स्टार्स के लिए बिग बैश लीग खेलते रहेंगे। टीम के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027-28 सीजन तक है। वे IPL में भी खेल सकते हैं।

मैक्सवेल ने आखिरी इंटरनेशनल मैच फरवरी 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप में ओमान के खिलाफ खेला था। यह ऑस्ट्रेलिया का आखिरी ग्रुप मैच था।

मैक्सवेल ने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने 130 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 2,897 रन बनाए। वे इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 5 शतक दर्ज हैं। भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम भी टी-20 इंटरनेशनल में इतने ही शतक हैं।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 टेस्ट भी खेले। जिसमें 339 रन बनाए। उनका इकलौता टेस्ट शतक 2017 में भारत के खिलाफ रांची में आया था।

मैक्सवेल ने कहा कि उनके भविष्य को लेकर कुछ समय से बातचीत चल रही थी। ‘द फाइनल वर्ड’ पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले और बाद में इस पर चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई दबाव नहीं था। हमने वापसी का रास्ता खुला रखा था। कुछ सीरीज में टीम नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहती थी। बांग्लादेश में ऐसा हुआ और खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल दौरे में मेलबर्न में एक टी-20 मैच खेला जाएगा। मैक्सवेल को उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड उन्हें अपने घरेलू मैदान MCG पर विदाई मैच खेलने का मौका देगा। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल में यह फॉर्मेट उनके लिए घर जैसा रहा है, इसलिए वे मेलबर्न में यादगार विदाई चाहते थे।

मैक्सवेल ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में खेलने का विकल्प था, लेकिन उन्होंने BBL की तैयारी को प्राथमिकता दी। वे घुटने की चोट से उबरने के लिए 8 हफ्ते तक रिहैब करेंगे, ताकि बिग बैश लीग के लिए फिट हो सकें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

नगर कीर्तन के दौरान हुआ हमला, 2 घायल, एक काबू, देखें वीडियो

कैलिफोर्नियाः अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सटर काउंटी में आयोजित...

राजनीति गलियारे में शोक की लहर, कांग्रेस MLA का हुआ निधन

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की रामपुर विधानसभा...

Jalandhar News: औलख के घर पहुंचे Singer Jazzy B, कहा-भतीजे के जाने से टूट गया दिल

गायक ने कनाडा में कैंसल किया प्रोग्राम जालंधर, ENS: स्पीड...

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में गोली चलाने वाले शूटर राजू की पुलिस कस्टडी में मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः सुधार थाने के अंतर्गत आने वाले राजोआणा गांव...

Bollywood Actor Tusshar Kapoor को मिली धमकी, इतने करोड़ की मांगी फिरौती

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी मिली है।...

नगर कीर्तन के दौरान हुआ हमला, 2 घायल, एक काबू, देखें वीडियो

कैलिफोर्नियाः अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सटर काउंटी में आयोजित नगर कीर्तन के दौरान हिंसा की दो घटनाएं सामने आई...

राजनीति गलियारे में शोक की लहर, कांग्रेस MLA का हुआ निधन

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की रामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक नंद लाल का 72 वर्ष की...

Jalandhar News: औलख के घर पहुंचे Singer Jazzy B, कहा-भतीजे के जाने से टूट गया दिल

गायक ने कनाडा में कैंसल किया प्रोग्राम जालंधर, ENS: स्पीड रिकार्ड के संचालक दिनेश औलख के बेटे दिवित का शव...

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में गोली चलाने वाले शूटर राजू की पुलिस कस्टडी में मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः सुधार थाने के अंतर्गत आने वाले राजोआणा गांव के गुरुद्वारा साहिब में गोली चलाने वाले शूटर राज सिंह...