Hocky Champion Trophy 2026
Tarn TaranPunjab News: 1.965 किलो हेरोइन, 4 विदेशी पिस्तौल सहित कारतूस बरामद

Punjab News: 1.965 किलो हेरोइन, 4 विदेशी पिस्तौल सहित कारतूस बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तरनतारनः भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गांव माड़ी मेघा के खेतों से खालड़ा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने हेरोइन की खेप और हथियार बरामद किए है। दरअसल, सांझे ऑपरेशन में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस और बीएसएफ के जवानों को खेतों में ड्रोन के जरिए गिराया गया पीले रंग का एक पैकेट मिला जिसमें, से 1 किलो 965 ग्राम हेरोइन, 85 ग्राम पैकिंग सामग्री, चार विदेशी पिस्तौल, चार मैगजीन और 50 कारतूस बरामद हुए।

थाना खालड़ा के प्रभारी एसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने बीएसएफ की 115वीं बटालियन की बीओपी के कमांडर एलएस शर्मा और जवानों के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान खेतों में संदिग्ध पीले रंग का पैकेट मिला। जांच करने पर उसमें हेरोइन और हथियार होने का पता चला।

बरामद हथियारों में तुर्की निर्मित चार विदेशी पिस्तौल (पीएक्स 5.7 टीएसएस), चार मैगजीन और 50 कारतूस शामिल हैं। पुलिस ने सभी सामान को कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

फैक्टरी में काम करते समय हादसाः मशीन में युवती के बाल फंसे, मौत

पानीपतः हरियाणा में पानीपत की एक फैक्टरी में काम...

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने 25,000 रिश्वत लेते ASI को किया काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सूबे में भ्रष्टाचार के...

स्कूल में बच्ची पर हमला करने का मामलाः चाचा का दावा- आरोपी छात्र PUBG और अन्य हिंसक गेम खेलता था

पंचकूलाः पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल में छह...

फैक्टरी में काम करते समय हादसाः मशीन में युवती के बाल फंसे, मौत

पानीपतः हरियाणा में पानीपत की एक फैक्टरी में काम के दौरान एक युवती की मशीन की चपेट में आने...

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने 25,000 रिश्वत लेते ASI को किया काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सूबे में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दिड़बा, जिला...

स्कूल में बच्ची पर हमला करने का मामलाः चाचा का दावा- आरोपी छात्र PUBG और अन्य हिंसक गेम खेलता था

पंचकूलाः पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल में छह वर्षीय बच्ची पर कथित हमले के मामले में पीड़िता के...

Jalandhar News: शमशानघाट पहुंचा पार्थिव शव, नए फ्लैट में जाने के लिए खुश था दिवित, देखें Live

जालंधर, ENS: पुलिस लाइन के पास रविवार को हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले स्पीड...