AdvertisementPunjab Government
Nationalशामली में डिवाइडर से टकराई कार, दो कारोबारियों की मौत

शामली में डिवाइडर से टकराई कार, दो कारोबारियों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुजफ्फरनगरः कैराना में पानीपत बाईपास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो-एन गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में गाड़ी चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चालक संदीप कुमार दुहन और अंकित निवासी रसालापुर थाना बापौली जनपद पानीपत हरियाणा को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मेजर और आतिश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार प्रातः करीब 11 बजे स्कॉर्पियो पानीपत की ओर से तेज गति से आ रही थी। कैराना में पानीपत बाईपास फ्लाईओवर पर पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलटे खाते हुए सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गाड़ी की गति काफी अधिक थी। हादसे के बाद स्कॉर्पियो के अंदर से शराब की बोतल भी मिली।

सूचना मिलने पर सीओ हेमंत कुमार भी मौके पर पहुंचे और हादसे के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी। वहीं पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से स्कॉर्पियो को सीधा कराया। जिसके बाद ट्रैक्टर की सहायता से गाड़ी को सड़क के एक किनारे किया गया, ताकि यातायात प्रभावित न हो।

शामली जिले में सड़क डिवाइडर से टकराने के बाद एक कार के पलट जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने वीरवार को जानकारी दी। ये दुर्घटना बुधवार को कैराना पुलिस थानाक्षेत्र में बाईपास पर एक फ्लाईओवर के पास हुई। मृतकों की पहचान हरियाणा के पानीपत निवासी कारोबारी और कंबल फैक्टरी के मालिक संदीप कुमार दुहन (40) और उनकी फैक्टरी के कर्मचारी अंकित कुमार (22) के रूप में की गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि पीड़ित पानीपत से हरिद्वार जा रहे थे, जब यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि घायलों को गंभीर हालत में एक उच्च चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में HIV/AIDS पीड़ितों की देखभाल के लिए गैर-सरकारी संगठनों की ली जाएगी सहायता

चंडीगढ़। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय...

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

चंडीगढ़। हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री...

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे 2 सांड, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

महोबाः बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित ​महोबा जिले के अस्पताल...

जुलूस के दौरान बेकाबू हुआ हाथी, 650 किलों चांदी का अंबारी डैमेज, तोड़ी कारें, देखें वीडियो

शिवमोग्गा: कर्नाटक के शिवमोग्गा में दशहरा जुलूस के दौरान...

एक ही शक्स के 70 बच्चे, नाम तक याद नहीं

अफ़ग़ानिस्तान। अफ़ग़ानिस्तान के मुहम्मद सादिक़ की यह कहानी बेहद...

हरियाणा में HIV/AIDS पीड़ितों की देखभाल के लिए गैर-सरकारी संगठनों की ली जाएगी सहायता

चंडीगढ़। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के तहत कार्यरत हरियाणा राज्य एड्स...

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

चंडीगढ़। हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने राज्य...

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे 2 सांड, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

महोबाः बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित ​महोबा जिले के अस्पताल में आवारा सांड का कहर देखने को मिला। वहीं अस्पताल...

जुलूस के दौरान बेकाबू हुआ हाथी, 650 किलों चांदी का अंबारी डैमेज, तोड़ी कारें, देखें वीडियो

शिवमोग्गा: कर्नाटक के शिवमोग्गा में दशहरा जुलूस के दौरान उस समय भगदड़ मच गई, जब अचानक जुलूस में हाथी...