ऊना। चंडीगढ़ ऊना धर्मशाला हाईवे पर उपमंडल अम्व से लगभग दस किमी पहले आते गांव नंदपुर में एक चलती कार में आग लग गई। जिसके कारण कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई, हालांकि कार सवार सुरक्षित बच निकले। अम्ब के डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि चंडीगढ़ पंजीकृत कार संख्या (सीएच 01-वी आर -5847) में तीन लोग सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों सवार दिल्ली के तिलक नगर के निवासी थे , जिनमें से एक वकील थे। पुलिस के अनुसार तीनों मित्र हिमाचल के बगलामुखी माथा टेककर वापिस दिल्ली लौट रहे थे, लेकिन वापिसी में नंदपुर के पास तकनीकी कमी के कारण कार में आग लग गई। गनीमत यह रही कि समय रहते तीनों कार सवार सुरक्षित बाहर निकल आए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
