Girl in a jacket
HomeHimachalदहेज प्रताड़ना मामले में पति सहित 9 लोगों पर केस दर्ज

दहेज प्रताड़ना मामले में पति सहित 9 लोगों पर केस दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के महिला पुलिस थाना में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के करीब 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2024 में समर पुत्र राम पाल उर्फ पाली निवासी नैहला, तहसील श्री नैना देवी, जिला बिलासपुर के साथ हुई थी।
शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि 31 जुलाई 2025 को उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर वीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -