ऊना सुशील पंडित : सदर थाना ऊना में मारपीट और गाली-गलौज का मामला दर्ज किया गया है। भड़ोलियां खुर्द निवासी हरमिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जून 2026 को दोपहर करीब 12 बजे राज कुमार, उसके भाई राजेश कुमार और लखविंदर सिंह ने उसके तथा उसके पिता के साथ मारपीट की और गाली-गलौज की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
