HomeHimachalUnaजिला ऊना में 28 जून को 47,906 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो...

जिला ऊना में 28 जून को 47,906 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप्स, 362 पोलियो ड्रॉप्स बूथ स्थापित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सहायक आयुक्त ने पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर संबंधित विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ऊना सुशील पंडित : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल आयोजन को लेकर सहायक आयुक्त विनय मोदी ने आज बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल के सभागार में स्वास्थ्य सहित अन्य संबंधित विभागों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अभियान की तैयारियों, कार्ययोजना और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की। सहायक आयुक्त ने बताया कि आगामी 28 जून रविवार को जिलाभर में पल्स पोलियो अभियान मनाया जाएगा, जिसके तहत 5 वर्ष आयु तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार पूरे जिला में 47,906 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए जिले में 362 बूथ स्थापित किए जाएंगे, जबकि 55 ट्रांजिट प्वाइंट्स पर भी पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त 22 मोबाइल टीमें भी सक्रिय रहेंगी, जो दूर-दराज और संवेदनशील क्षेत्रों में बच्चों तक पहुंचेंगी।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा प्लस पोलियो ड्रॉप्स से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से जिले में झुग्गी-झोपड़ियों, निर्माण स्थलों, अस्थायी बस्तियों तथा प्रवासी मजदूरों के बीच रहने वाले सभी बच्चों को चिन्हित कर उन्हें पोलियो ड्रॉप्स अवश्य पिलाने को लेकर निर्देश दिए। साथ ही जिला में बच्चों को पिलाई जाने वाले पोलियो ड्रॉप्स का पूर्ण रिकॉर्ड रखने को कहा। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें, ताकि जिला ऊना को पूरी तरह पोलियो मुक्त बनाए रखा जा सके। विनय मोदी ने बताया कि आईएसबीटी ऊना, रेलवे स्टेशन, मुख्य बस अड्डों सहित जिला के अन्य प्रमुख स्थानों पर पोलियो ड्रॉप्स केंद्र स्थापित किए जाएंगे ताकि यात्रा कर रहे बच्चों को भी पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जा सके। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। पोलियों ड्रॉप्स सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक प्रत्येक बूथ पर पिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी कारणवश पोलियो ड्रॉप्स से छूट जाने वाले बच्चों को 29 और 30 जून को घर-घर जाकर पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी ताकि कोई भी बच्चा पोलियो ड्रॉप्स से वंचित न रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ संजीव वर्मा ने बताया कि यह अभियान सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल, आंगनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों सहित अन्य चिन्हित स्थानों पर भी चलाया जाएगा, जहां आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाएगा। सहायक आयुक्त ने आम जनता से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में पूरा सहयोग दें और अपने 5 वर्ष आयु तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स अवश्य पिलवाएं, ताकि भविष्य की पीढ़ी को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। ऊना जिले में 898 शिक्षण संस्थान एवं 84 गांव मापदंडों के अनुसार तम्बाकू मुक्त घोषित दूसरे सत्र में जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सहायक आयुक्त विनय मोदी ने की। बैठक में विभिन्न हितधारक विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में तम्बाकू नियंत्रण से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों तथा आयामों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि पंचायत एवं शहरी स्थानीय निकाय विभाग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करें। साथ ही सभी हितधारक विभागों से तम्बाकू नियंत्रण में अपनी-अपनी भूमिका का जिम्मेदारी पूर्ण तरीके से निर्वहन करने का आह्वान किया तथा विभागों को उचित दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि तंबाकू बिक्री के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है तथा खुली बीड़ी सिगरेट बेचने पर पूर्णतया प्रतिबंध है। उन्होंने बताया कि ऊना जिले में 898 शिक्षण संस्थान एवं 84 गांव मापदंडों के अनुसार तम्बाकू मुक्त घोषित किए जा चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव कुमार वर्मा ने अवगत करवाया कि जिला ऊना में तंबाकू नियंत्रण से जुड़ी हुई विभिन्न गतिविधियों जैसे तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान, तंबाकू मुक्त गांव, तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग इत्यादि पर काम किया जा रहा है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अंकित चैधरी ने जानकारी दी कि मई-जून के माह में तंबाकू नियंत्रण के लिये एक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिला एवं खंड स्तरीय उड़नदस्तों ने सीओटीपीए 2003 एवं हिमाचल प्रदेश एक्ट 2016 के अनुपालनों का निरीक्षण किया तथा उल्लंघनकर्ताओं को चालान जारी किए। भविष्य में भी उड़नदस्ते औचक निरीक्षण करते रहेंगे।
बैठक में डब्ल्यूएचओ सलाहकार डाॅ. निकेत, डाॅ. ऋचा कालिया जिला टीकाकरण अधिकारी, सभी चिकित्सा अधिकारी, सभी खण्डों के खण्ड चिकित्सा अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -