Girl in a jacket
HomeNational15 साल की नाबालिग से Gang Rape, School से घर आ रही...

15 साल की नाबालिग से Gang Rape, School से घर आ रही युवती को अगवा कर की हैवानियत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुस्साए इलाका वासियों ने आरोपियों की गाड़ी फूंकी

अलवरः जिले में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है जहां एक 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ 3 युवकों ने गैंगरेप किया। इसमें पुलिस ने 2 युवकों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को जानकारी देते पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन एक सरकारी स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ती है। वह बीते दिन सुबह 8 बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। इस दौरान रास्ते में एक कार में 2 युवक आए और उसकी बहन का मुंह और आंखों पर पट्‌टी बांधकर सुनसान जगह एक कमरे में ले गए। आरोपियों ने रास्ते से एक युवक को भी साथ लिया। वहां जाकर तीनों आरापियों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी गैंगरेप किया।

ग्रामीणों द्वारा फूंकी गई कार।
ग्रामीणों द्वारा फूंकी गई कार।

आरोपियों ने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसे वायरल करने की धमकी भी दी। किसी को बताने पर भाई को जान से मारने की धमकी दी। दोपहर करीब 1 बजे आरोपी नाबालिग को छोड़ने गांव के पास आए तो नाबालिग के परिवार वाले और अन्य लोग वहां पहले से मौजूद थे। इनको देखकर आरोपी गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गए। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कार को मौके पर ही आग लगा दी। आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जली हुई कार को थाने पर भिजवाया और आरोपियों की तलाश शुरू की।

थाने के एसएचओ ने बताया कि पीड़िता के भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की उसकी बहन का अपहरण करके ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया जिसपर मामला दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों ने आराेपियों की कार को भी आग लगा दी, फिलहाल आरोपियों की भी तलाश जारी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -