आरोपः राघव चड्ढा को मिला मंत्री का ऑफर
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार में आप पार्टी के नेता बलतेज पन्नू ने केंद्र पर जमकर निशाने साधते हुए गंभीर आरोप लगाए है। बलतेज पन्नू ने प्रेस वार्ता करते हुए कहाकि आप पार्टी को सत्ता में आए 4 साल पूरे हो चुके है और 5वें साल में पार्टी प्रवेश कर चुकी है। उन्होंने कहा कि लगातार सरकार को तोड़ने की साजिशे रची जा रही है। कभी विधायकों को खरीदने और कभी तोड़ने की साजिशे रची गई। पन्नू ने कहाकि कोई नेता कह रहा है कि आप पार्टी के 35 विधायक उनके संपर्क में है। कभी विधायकों को लालच भी दिया गया। लेकिन पार्टी में वह नेता शामिल है जो लालच में आकर टूटे नहीं। पन्नू ने भाजपा पर आरोप लगाए है कि जब से भाजपा केंद्र की सत्ता में आई है, तब से गैर भाजपा सरकार में नेताओं को लेकर खरीद फरोख्त करके और डराकर सरकारें तोड़ी, जिसके बाद अपने साथ मिला ली।
पन्नू ने कहा कि भाजपा दिल्ली और पंजाब में सरकारें तोड़ने में सफल नहीं हो सकी। क्योंकि आप पार्टी में सभी विधायक, सासंद किसी मिशन के कारण सत्ता में शामिल हुए है। पिछले दिनों से सासंदों पर ईडी द्वारा रेड की गई। पन्नू ने कहा कि इन कारोबारियों पर पहले कभी भी इस तरह की रेड नहीं की गई। जहां-जहां चुनाव शुरू होते है, वहां सबसे पहले भाजपा के लिए सीबीआई, ईडी और चुनाव कमिशन एक्टिव होने शुरू हो जाते है। पन्नू ने आरोप लगाए है कि डराकर नेताओं को पार्टी में शामिल करने की कोशिश की जा रही है और उन पर करप्शन के आरोप लगाने की कोशिश की जा रही है।
इस दौरान केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित अन्य नेताओं को जेल भेजा गया और उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए, लेकिन केसों में कुछ निकल कर सामने नहीं आया। पन्नू ने कहा कि कोर्ट के अनुसार यह केस चलने योग नहीं है। एक बार फिर से सांसदों पर दवाब बनाने की कोशिश की जा रही है। आरोप है कि देश के गृहमंत्री अमित शाह सांसद मेंबरों को तोड़ने की कोशिश कर रहे है। अमित शाह ने राघव चड्ढा को टूल के रूप में इस्तेमाल करना शुरू किया। राघव के जरिए सांसद मेंबरों को तोड़कर पार्टी की आवाज को लोकसभा और राज्यसभा में दबाने की कोशिश की जा रही है। पार्टी के पास रिपोर्ट है कि राघव चड्ढा को कहा गया है कि 7 सांसद मेंबरों को तोडकर अगर वह लेकर आते है तो उन्हें मंत्री पद दिया जा सकता है।
पन्नू ने कहाकि छोटी उम्र में पार्टी ने राघव चड्ढा को सांसद बनाया। पार्टी ने राघव चड्ढा को क्या कुछ नहीं दिया। आज अमित शाह की बातों में आकर राघव चड्ढा पार्टी की पीठ पर छुरा घोंप रहे है। पंजाब कभी भी पीठ में छुरा घोंपने वालों को बर्दाश नहीं करेंगा। भाजपा 2027 में चुनाव लड़ने के दावे कर रही है और वह चुनाव लड़ सकती है, लेकिन जिस तरह से अटैक आप पार्टी और पंजाबियों पर किए जा रहे है, वह भूल जाए कि यहां पर पंजाबी किसी तरह से इन्हें मुंह लगाएंगे। आप पार्टी के नेता किसी एजेंसी की रेड से नहीं डरते। यह कोशिशें पहले भी हो चुकी है। भाजपा से पहले कांग्रेस से प्रताप बाजवा भी पार्टी के 35 विधायकों के उनके संपर्क का दावा कर चुके है। पन्नू ने कहा कि अब दूसरी पार्टियों को मेनीफेस्टों बदलने पड़ रहे है।
