Unaखंड परियोजना प्रबंधन इकाई ऊना द्वारा किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

खंड परियोजना प्रबंधन इकाई ऊना द्वारा किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (जायका) चरण-2 के अंतर्गत खंड परियोजना प्रबंधन इकाई ऊना द्वारा उप परियोजना लोअर भंजाल में अनुदेशन और आवश्यकता मूल्यांकन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में कुल 36 किसानों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड परियोजना प्रबंधक अधिकारी डॉ. गुलशन मनकोटिया ने की। उन्होंने किसानों के साथ परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की तथा उन्हें बताया कि यह परियोजना किसानों की खेती-बाड़ी, रोजगार और जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से आरंभ की गई है।

ओरिएंटेशन सत्र के दौरान किसानों को यह समझाया गया कि यह योजना केवल सहायता प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थायी विकास, तकनीकी ज्ञान और सशक्तिकरण के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। डॉ. मनकोटिया ने बताया कि यह परियोजना किसानों की स्थानीय आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों और अनुभवों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, ताकि हर किसान की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने प्रशिक्षण शिविर के दौरान किसानों को रबी सीजन के लिए किचन गार्डन किट वितरित की गई, जिससे वे अपने घरों में जैविक सब्जियों की खेती कर सकें और ज़हरमुक्त खेती को बढ़ावा मिले। कृषक विकास संघ के प्रधान बालकृष्ण सहित उपस्थित सभी किसानों ने किचन गार्डन किट एवं उपयोगी जानकारी प्रदान करने के लिए जायका परियोजना टीम का आभार व्यक्त किया। किसानों ने यह भी आश्वासन दिया कि वे किचन गार्डनिंग को अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। इस अवसर पर कृषि विशेषज्ञ मनीष शर्मा एवं कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बिजली कर्मचारियों ने की हड़ताल, 19 सब-स्टेशनों पर पुलिस तैनात, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच...

Punjab News: घर से दूध कारोबारी का शव बरामद, लिव इन पार्टनर फरार, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना हैबोवाल के अधीन आते गांव लादियां कलां...

Indigo का बड़ा फैसला, Saudi के इन शहरों के लिए कैंसिल हुई फ्लाइट्स, जारी हुई Advisory

नई दिल्ली: हुतियों और सऊदी के बीच में जंग...

बिजली कर्मचारियों ने की हड़ताल, 19 सब-स्टेशनों पर पुलिस तैनात, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच आमजन को बिजली की समस्या से राहत दिलाने और बिजली...

Punjab News: घर से दूध कारोबारी का शव बरामद, लिव इन पार्टनर फरार, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना हैबोवाल के अधीन आते गांव लादियां कलां स्थित सरस्वती एन्क्लेव में घर में लाश मिलने से लोगों...

Punjab News: झोटा मर्डर केस, सरकार ने मानी मांगे, परिवार और कमेटी लेंगी पोस्टमॉर्टम पर फैसला, देखें वीडियो

मानसाः परविंदर झोटा का अभी तक अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। वहीं आज इंसाफ कमेटी और एसआईटी के बीच...

Indigo का बड़ा फैसला, Saudi के इन शहरों के लिए कैंसिल हुई फ्लाइट्स, जारी हुई Advisory

नई दिल्ली: हुतियों और सऊदी के बीच में जंग के चलते सऊदी और उसके आस-पास के हवाई क्षेत्रों में...