ऊना: जिला ऊना में जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सदर ऊना पुलिस ने मजारा में एक व्यक्ति को दड़ा-सट्टा लगाने के आरोप में पकड़ा है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी वृजमोहन निवासी वार्ड नंबर-6, रजपोत कोपल, तहसील कलायत, जिला कैथल (हरियाणा) के कब्जे से 1620 रुपये की नकदी और दड़ा-सट्टे की पर्ची बरामद की।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच जारी है।
