Unaमुबारिकपुर में भाजयुमो के बैनर तले ने सामूहिक रूप से सुनी ‘मन...

मुबारिकपुर में भाजयुमो के बैनर तले ने सामूहिक रूप से सुनी ‘मन की बात’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज राजेंद्र सिंह रहे मुख्य अतिथि, खेल प्रतिभाओं को किया सम्मानित

ऊना,सुशील पंडित: गगरेट विधानसभा क्षेत्र के रामलीला ग्राउंडमुबारिकपुर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज राजेंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष. चैतन्य शर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रजत राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास, जिला परिषद अध्यक्ष पवन नंबरदार तथा भाजपा देव प्रकोष्ठ के सह-संयोजक सुशील कालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त नरेंद्र ठाकुर , भाजपा मंडल दौलतपुर चौक के अध्यक्ष अजय ठाकुर, महामंत्री विकास डडवाल, अतुल शर्मा, पंकज कोंडल, युवा मोर्चा गगरेट अध्यक्ष अंकुश जसवाल, दौलतपुर चौक युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले युवा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज राजेंद्र सिंह ने कहा कि आज का युवा राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। युवाओं को शिक्षा, खेल, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियां अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों के साथ सीधे संवाद का सशक्त माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री इस मंच के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले गुमनाम नायकों, नवाचार करने वाले युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की उपलब्धियों को देश के सामने लाते हैं। इससे समाज में सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहन मिलता है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

महिला ने गंगा किनारे सड़क पर बच्चे को दिया जन्म, देखें वीडियो

सरकारी अस्पताल के प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप उत्तराखंड: हरिद्वार...

कलयुगी भाई ने सगी बहन से दो साल किया दुष्कर्म, देखें वीडियो

"भगवान किसी लड़की को ऐसा भाई न दे ":...

बूथ नंबर 15 पर भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’

बोले- प्रधानमंत्री के विचार राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भरता और समाज...

Jalandhar News: Truck मे घुसी कार, 8 महीने का बच्चा घायल, देखें Live

जालंधर (ens): पठानकोट चौंक के नजदीक ट्रक में गाड़ी...

हिम चंडीगढ़ के विरोध में फिर इकट्ठे हुए 14 पंचायतो के किसान

किसानो ने न्यू हिम चंडीगढ़ को निजी जमीन न...

महिला ने गंगा किनारे सड़क पर बच्चे को दिया जन्म, देखें वीडियो

सरकारी अस्पताल के प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप उत्तराखंड: हरिद्वार से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई...

कलयुगी भाई ने सगी बहन से दो साल किया दुष्कर्म, देखें वीडियो

"भगवान किसी लड़की को ऐसा भाई न दे ": पीड़िता Spy Pen कैमरे से रिकॉर्डिंग कर मिला इंसाफ उत्तर प्रदेश: बरेली...

बूथ नंबर 15 पर भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’

बोले- प्रधानमंत्री के विचार राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भरता और समाज सेवा के संकल्प को करते हैं मजबूत बंगाणा,सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा...

Jalandhar News: Truck मे घुसी कार, 8 महीने का बच्चा घायल, देखें Live

जालंधर (ens): पठानकोट चौंक के नजदीक ट्रक में गाड़ी घुसने का मामला सामने आया है। इस हादसे में गाड़ी...