Unaउप मुख्यमंत्री ने पंडोगा में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज का...

उप मुख्यमंत्री ने पंडोगा में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज का लिया आशीर्वाद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संतों का आशीर्वाद पूरे समाज और सभी वर्गों के लिए: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को पंडोगा में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के सानिध्य में आयोजित धार्मिक समारोह में शिरकत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा बाल जी महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद किसी एक व्यक्ति, वर्ग या राजनीतिक दल तक सीमित नहीं होता, बल्कि उनका आशीर्वाद पूरे समाज और मानवता के लिए होता है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है। ऊना जिला ही नहीं, बल्कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। यह बाबा जी के प्रति लोगों के अपार प्रेम, विश्वास और श्रद्धा का प्रतीक है। धार्मिक आयोजनों में उमड़ने वाली विशाल संगत इस बात का प्रमाण है कि बाबा जी ने अपनी आध्यात्मिक सेवा से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा बाल जी महाराज का इस क्षेत्र के साथ विशेष स्नेह और आशीर्वाद रहा है। उन्हें आज भी याद है कि करीब 25 साल पहले जब वह बाबा जी से पंडोगा में मिले थे, तब बाबा जी ने अपने गले का हार उतारकर उन्हें पहनाया था और आगे भी जीतते रहने का आशीर्वाद दिया था। उन्होंने कहा कि बाबा जी का वह आशीर्वाद आज भी उनके लिए अविस्मरणीय है। पिछले 25 सालों से उन्हें लगातार जनता की सेवा का अवसर मिल रहा है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि क्षेत्र में डेरा बाबा रुद्रानंद जी महाराज और राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज जैसे महान संतों की उपस्थिति इस क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। दोनों धार्मिक संस्थानों का आशीर्वाद पूरे क्षेत्र पर बना हुआ है। उन्होंने बाबा बाल जी महाराज के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों की यही कामना है कि महाराज जी स्वस्थ रहें और इसी तरह श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करते रहें।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने भदसाली में बन रहे डेरे के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संतों के प्रति श्रद्धा और सेवा के भाव से किया गया यह छोटा-सा प्रयास है। उनका प्रयास है कि बाबा जी का आशीर्वाद पूरे क्षेत्र और यहां के लोगों पर इसी तरह बना रहे।

उन्होंने धार्मिक समारोह के सफल आयोजन के लिए गठित समिति की सराहना करते हुए समिति को 2 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में सभी गांवों के प्रधानों, पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों की सहभागिता सराहनीय है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

महिला ने गंगा किनारे सड़क पर बच्चे को दिया जन्म, देखें वीडियो

सरकारी अस्पताल के प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप उत्तराखंड: हरिद्वार...

कलयुगी भाई ने सगी बहन से दो साल किया दुष्कर्म, देखें वीडियो

"भगवान किसी लड़की को ऐसा भाई न दे ":...

बूथ नंबर 15 पर भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’

बोले- प्रधानमंत्री के विचार राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भरता और समाज...

Jalandhar News: Truck मे घुसी कार, 8 महीने का बच्चा घायल, देखें Live

जालंधर (ens): पठानकोट चौंक के नजदीक ट्रक में गाड़ी...

हिम चंडीगढ़ के विरोध में फिर इकट्ठे हुए 14 पंचायतो के किसान

किसानो ने न्यू हिम चंडीगढ़ को निजी जमीन न...

महिला ने गंगा किनारे सड़क पर बच्चे को दिया जन्म, देखें वीडियो

सरकारी अस्पताल के प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप उत्तराखंड: हरिद्वार से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई...

कलयुगी भाई ने सगी बहन से दो साल किया दुष्कर्म, देखें वीडियो

"भगवान किसी लड़की को ऐसा भाई न दे ": पीड़िता Spy Pen कैमरे से रिकॉर्डिंग कर मिला इंसाफ उत्तर प्रदेश: बरेली...

बूथ नंबर 15 पर भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’

बोले- प्रधानमंत्री के विचार राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भरता और समाज सेवा के संकल्प को करते हैं मजबूत बंगाणा,सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा...

Jalandhar News: Truck मे घुसी कार, 8 महीने का बच्चा घायल, देखें Live

जालंधर (ens): पठानकोट चौंक के नजदीक ट्रक में गाड़ी घुसने का मामला सामने आया है। इस हादसे में गाड़ी...