किसानो ने न्यू हिम चंडीगढ़ को निजी जमीन न देने की लिया फैसला, पहले उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे
बद्दी,सचिन बैंसल: बद्दी की चार पंचायतों के किसानों की रविवार को किशनपुरा में बैठक हुई जिसमें किसानों ने हिम न्यू चंडीगढ़ को अपनी जमीन न देने का फैसला लिया । सोमवार को जिला स्तरीय रेड क्रास मेले के दौरान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। अगर सरकार किसानों को जमीन वापस नहीं लौटाती तो कोर्ट का दरवाजा खटखटा जाएगा।
किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष भाग सिंह कुंडलस के नेतृत्व में हुई बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कोई भी किसान अपनी जमीन नहीं देगा। फोरलेन व रेलवे लाइन में पहले किसानों की जमीन अधिग्रहण हुई है। अब न्यू चंडीगढ़ के नाम पर भी जमीन लोगों को बिना पूछे की अधिग्रहण की सूचना जारी हो गई है। जिससे किसान अब भूमिहीन हो जाएंगे। भाग सिंह कुंडलस ने कहा कि दूसरो को बसाने के चक्कर में यहां के किसान भूमि हीन हो जाए।
पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, गुरमेल चौधरी, जिप सदस्य राज कुमार, दर्शन सिंह सैणी, हंसराज चंदेल ने कहा कि न्यू चंडी़गढ में 7000 के करीब जमीन सरकरी व 85 सौ निजी जमीन जा रही है। जो किसान दूध बेच कर व खेती करके अपना गुजारा कर रहे थे। अब सड़कों पर आ जाएंगे।
बैठक में किशनपुरा के प्रधान मेला राम, चिंतन कुमार, कुलबीर काला किशनपुरा के किसान राजन सैणी, यशवंत चौपड़ा, हैप्पी सैणी, सुखबीर सिंह, गुरमीत , नरेश ठाकुर, अभिषेक, टेकचंद, अमरीक, हेमंत कुमार, सुरेंद्र व परविंद्र सैणी, मलपुर पंचायत के किसान हेमराज, अनिल, हेमंत कुमार, रामलोक, ताराचंद, कृष्ण कुमार, जसविंद्र सिंह, संजीव ठाकुर, गुरनाम सिंह, उपप्रधान नरेश कुमार, सुरेंद्र काला उपस्थित रहे।

