Unaहरोली स्कूल के नए परिसर पर खर्च होंगे 25 करोड़ : उप...

हरोली स्कूल के नए परिसर पर खर्च होंगे 25 करोड़ : उप मुख्यमंत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल योजना के तहत राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली के नए भवन के प्रथम चरण का शिलान्यास किया। नए भवन के पहले चरण के निर्माण पर 12.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि पूरे स्कूल परिसर के निर्माण एवं विकास पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इसके बाद उन्होंने स्कूल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से प्रतिभा, उत्साह और आत्मविश्वास का परिचय दिया है। हरोली विकास के क्षेत्र में एक मॉडल के साथ अपनी अलग पहचान बना चुका है और इस विकास यात्रा में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार का प्रयास है कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं, आधुनिक भवन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो।

चार मंजिला भवन के साथ विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली स्कूल को पहले उत्कृष्ट विद्यालय और बाद में सीबीएसई स्कूल का दर्जा दिया गया। अब इसे राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल योजना में शामिल किया गया है। नए भवन के प्रथम चरण के लिए 12.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं और भवन की ड्राइंग सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। वर्तमान भवन के सामने चार मंजिला भवन बनाया जाएगा। इसके बाद प्राथमिक कक्षाओं के लिए अलग ब्लॉक और खेल गतिविधियों के लिए सेंटर विकसित किया जाएगा। पूरे स्कूल परिसर के निर्माण एवं विकास पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

उन्होंने बताया कि हरोली स्कूल में वर्तमान में 484 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आधुनिक सुविधाओं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण से विद्यार्थियों की संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के हरोली, ललड़ी और बढ़ेड़ा स्कूलों को सीबीएसई व्यवस्था में शामिल किया गया है। प्रदेश में लगभग 150 स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ा जा चुका है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध करवाना है।

बच्चों को प्रतिभा दिखाने के अधिक अवसर देने पर जोर

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और आत्मविश्वास देना भी जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अधिक अवसर दिए जाएं। सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल रिकॉर्डेड गानों और डीजे तक सीमित न रहें, बल्कि विद्यार्थियों को स्वयं गायन, वादन, नृत्य और अन्य कलाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे जिला, प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार होंगे।

उन्होंने उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा को ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि हिमाचल की असली ताकत गांवों में बसती है और ग्रामीण शिक्षण संस्थानों को बेहतर बनाकर ही प्रदेश को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से स्कूल परिसर का निर्माण कार्य प्राथमिकता से पूरा करवाने का आग्रह किया, ताकि नए भवन में कक्षाएं शुरू होने के बाद प्राथमिक स्कूल के भवन का कार्य भी आगे बढ़ाया जा सके।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों और उन्हें तैयार करने वाले शिक्षकों की सराहना की तथा अपनी ओर से 31 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष पटियाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों तथा उपलब्धियों की जानकारी दी।

हरोली में शिक्षा के ढांचे का हुआ विस्तार

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा का मजबूत ढांचा विकसित हुआ है। यहां वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के साथ तीन डिग्री कॉलेज, दो आईटीआई, केंद्रीय विद्यालय, ट्रिपल आईटी, लॉ कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। आयुर्वेद कॉलेज शुरू करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है, जबकि मियां हीरा सिंह कॉम्प्लेक्स पंजावर में अगले साल से एमबीए की कक्षाएं शुरू करने की योजना है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थी आज आईएएस, आईपीएस सहित विभिन्न प्रतिष्ठित सेवाओं और क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। बेहतर शिक्षण संस्थानों और सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र के बच्चों को घर के नजदीक ही उच्च शिक्षा के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक समय हरोली में सड़क, बिजली, पानी और परिवहन जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी थी, लेकिन आज क्षेत्र में व्यापक बदलाव आया है। बेहतर सुविधाओं के साथ शिक्षा और रोजगार के नए अवसर भी तैयार हो रहे हैं।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, राज्य परिवहन प्राधिकरण के सदस्य अशोक ठाकुर, जिला परिषद सदस्य केवल सिंह औजला, हरोली के उपप्रधान सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान रमन कुमारी, हिमकैप्स के चेयरमैन विक्रमजीत सिंह, पूर्व उपप्रधान सतनाम चगर, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, डीएसपी मोहन रावत, बीडीओ विनीत ठाकुर, बीएमओ डॉ. शिंगारा, उपनिदेशक शिक्षा सोमलाल धीमान, एसएमसी प्रधान सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

महिला ने गंगा किनारे सड़क पर बच्चे को दिया जन्म, देखें वीडियो

सरकारी अस्पताल के प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप उत्तराखंड: हरिद्वार...

कलयुगी भाई ने सगी बहन से दो साल किया दुष्कर्म, देखें वीडियो

"भगवान किसी लड़की को ऐसा भाई न दे ":...

बूथ नंबर 15 पर भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’

बोले- प्रधानमंत्री के विचार राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भरता और समाज...

Jalandhar News: Truck मे घुसी कार, 8 महीने का बच्चा घायल, देखें Live

जालंधर (ens): पठानकोट चौंक के नजदीक ट्रक में गाड़ी...

हिम चंडीगढ़ के विरोध में फिर इकट्ठे हुए 14 पंचायतो के किसान

किसानो ने न्यू हिम चंडीगढ़ को निजी जमीन न...

महिला ने गंगा किनारे सड़क पर बच्चे को दिया जन्म, देखें वीडियो

सरकारी अस्पताल के प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप उत्तराखंड: हरिद्वार से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई...

कलयुगी भाई ने सगी बहन से दो साल किया दुष्कर्म, देखें वीडियो

"भगवान किसी लड़की को ऐसा भाई न दे ": पीड़िता Spy Pen कैमरे से रिकॉर्डिंग कर मिला इंसाफ उत्तर प्रदेश: बरेली...

बूथ नंबर 15 पर भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’

बोले- प्रधानमंत्री के विचार राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भरता और समाज सेवा के संकल्प को करते हैं मजबूत बंगाणा,सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा...

Jalandhar News: Truck मे घुसी कार, 8 महीने का बच्चा घायल, देखें Live

जालंधर (ens): पठानकोट चौंक के नजदीक ट्रक में गाड़ी घुसने का मामला सामने आया है। इस हादसे में गाड़ी...