PunjabPunjab News: चोरों ने किराना स्टोर को बनाया निशाना, 20 हजार की...

Punjab News: चोरों ने किराना स्टोर को बनाया निशाना, 20 हजार की नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नकोदरः शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और चोर महितपुर रोड स्थित वर्मा करियाना स्टोर को निशाना बनाते नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। दुकान मालिक ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।

दुकान के मालिक प्रवीण वर्मा ने बताया कि वह रात करीब 8 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब दुकान पर पहुंचे और शटर के ताले खोलकर अंदर गए तो सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि चोर पीछे की तरफ से दीवार फांदकर दुकान में दाखिल हुए थे। आरोपियों ने पहले लोहे का गेट तोड़ा और फिर लकड़ी के दो दरवाजों को नुकसान पहुंचाकर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि दुकान में रखी करीब 20 हजार रुपए की नकदी चोरी हो गई है। इसके अलावा मंदिर में चढ़ावे के लिए रखी रकम और गौशाला की ओर से रखा दानपात्र भी तोड़कर ले गए। चोर सिगरेट, बीड़ी और अन्य महंगा सामान भी समेटकर फरार हो गए।

दुकान मालिक के मुताबिक अभी पूरे नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। सामान की जांच के बाद ही कुल चोरी का पता चल सकेगा। प्रवीण वर्मा ने बताया कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन वारदात के दौरान कैमरों की तारें काटे जाने का संदेह है। बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण अभी फुटेज की जांच नहीं हो सकी है। उन्होंने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को शिकायत दी है। उनका कहना है कि पुलिस की ओर से फोन आया था, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।

दुकानदार ने बताया कि करीब चार-पांच साल पहले भी उनकी दुकान में चोरी हुई थी, लेकिन उस मामले में अब तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया। आसपास के इलाके में भी करीब एक महीने पहले चोरी की घटना हुई थी, जिसमें अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से बाजारों और दुकानों के आसपास रात्रि गश्त बढ़ाने तथा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

महिला पुलिसकर्मी ने जमकर युवकों पर बरसाए डंडे, वीडियो वायरल

भावनगरः गुजरात में सिहोर तालुका के सोनगढ़ गांव में...

क्या गठबंधन की सरकार बनाएंगे Benjamin Netanyahu? सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया Hint

नई दिल्ली: इजरायल में नई सरकार बनाने को लेकर...

Jalandhar News: गांधी कैंप में पुलिस की रेड, भारी मात्रा में शराब बरामद, देखें Live

जालंधरः जालंधरः जालंधर पुलिस ने पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों...

कत्ल केस में खुलासा: ‘एक्सीडेंट’ दिखाने की रची थी साजिश, पत्नी के रिचार्ज ने खोला राज, गिरफ्तार, देखें वीडियो

बकेवर: थाना बकेवर क्षेत्र में सुबह मिले शव के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।...

महिला पुलिसकर्मी ने जमकर युवकों पर बरसाए डंडे, वीडियो वायरल

भावनगरः गुजरात में सिहोर तालुका के सोनगढ़ गांव में ट्रैफिक व्यवस्था के दौरान हुए विवाद में महिला GRD जवान...

क्या गठबंधन की सरकार बनाएंगे Benjamin Netanyahu? सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया Hint

नई दिल्ली: इजरायल में नई सरकार बनाने को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। कार्यवाहक पीएम बेंजामिन नेतन्याहू...

Jalandhar News: गांधी कैंप में पुलिस की रेड, भारी मात्रा में शराब बरामद, देखें Live

जालंधरः जालंधरः जालंधर पुलिस ने पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत सुबह 5 बजे कासो ऑपरेशन चलाया, जिसमें पुलिस...