NationalVande Bharat की ट्रेन के खाने में मिला नुकीला पदार्थ, यात्री ने...

Vande Bharat की ट्रेन के खाने में मिला नुकीला पदार्थ, यात्री ने शेयर किया वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

IRCTC से की कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली: वंदे भारत ट्रेन में मिलने वाले खाने में अक्सर कुछ न कुछ मिलता रहता है। अब हाल ही में यात्री ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में खाने में एक बड़ा बोल्ट मिलने का मामला सामने आया है। य़ात्री ने खाने में बोल्ट मिलने के बाद इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस पोस्ट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिख रहे हैं। वहीं इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने बताया कि संबंधित सर्विस प्रोवाइडर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

बेंगलुरु से बेलगावी जा रही थी ट्रेन

यह मामला बेंगलुरु से बेलगावी जा रही वंदे भारत ट्रेन का बताया जा रहा है। एक एक्स यूजर ने अपनी पोस्ट में यह दावा किया है कि उन्हें ट्रेन में दिए गए वड़े में बड़ा सा वोल्ट मिला है। इसे खाने की क्वालिटी और बड़ी लापरवाही बताते हुए भारतीय रेलवे और IRCTC से मामले में सख्त एक्शन लेने की अपील की है।

यात्री ने खाया आधा वड़ा

यात्री की इस पोस्ट में प्लेट में आधा खाया हुआ वड़ा नजर आ रहा है। उसके पास एक बड़ा और जंग लगा हुआ बोल्ट भी दिख रहा है। पोस्ट वायरल होने के बाद आईआरसीटीसी ने मामले में संज्ञान लिया है।

IRCTC ने लिया एक्शन

आईआरसीटीसी ने बताया कि – ‘घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित सर्विस प्रोवाइड र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इसके अलावा किचन यूनिट में काम करने वाले कर्मचारियों को भी तय स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को किचन का पूरी तरह से निरीक्षण करने के लिए कहा है। साथ ही खाना बनाने की प्रक्रिया शुरु होने से पहले सभी उपकरणों की ठीक से जांच करने की निर्देश दिए गए हैं। IRCTC ने कहा है कि इन कदमों का उद्देश्य ऐसी घटना दोबारा होने से रोकना है’।

खाने की क्वालिटी को लेकर उठे सवाल

ट्रेन में जो खाना परोसा जाता है उसको लेकर पहले भी यात्रियों की शिकायतें सामने आती रहती हैं। ऐसे में वड़े में बोल्ट मिलने से रेलवे की फूड क्वालिटी और किचन इंस्पेक्शन पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले में IRCTC ने संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर कार्रवाई करने की बात कही है।

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

महिला ने गंगा किनारे सड़क पर बच्चे को दिया जन्म, देखें वीडियो

सरकारी अस्पताल के प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप उत्तराखंड: हरिद्वार...

कलयुगी भाई ने सगी बहन से दो साल किया दुष्कर्म, देखें वीडियो

"भगवान किसी लड़की को ऐसा भाई न दे ":...

बूथ नंबर 15 पर भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’

बोले- प्रधानमंत्री के विचार राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भरता और समाज...

Jalandhar News: Truck मे घुसी कार, 8 महीने का बच्चा घायल, देखें Live

जालंधर (ens): पठानकोट चौंक के नजदीक ट्रक में गाड़ी...

हिम चंडीगढ़ के विरोध में फिर इकट्ठे हुए 14 पंचायतो के किसान

किसानो ने न्यू हिम चंडीगढ़ को निजी जमीन न...

महिला ने गंगा किनारे सड़क पर बच्चे को दिया जन्म, देखें वीडियो

सरकारी अस्पताल के प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप उत्तराखंड: हरिद्वार से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई...

कलयुगी भाई ने सगी बहन से दो साल किया दुष्कर्म, देखें वीडियो

"भगवान किसी लड़की को ऐसा भाई न दे ": पीड़िता Spy Pen कैमरे से रिकॉर्डिंग कर मिला इंसाफ उत्तर प्रदेश: बरेली...

बूथ नंबर 15 पर भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’

बोले- प्रधानमंत्री के विचार राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भरता और समाज सेवा के संकल्प को करते हैं मजबूत बंगाणा,सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा...

Jalandhar News: Truck मे घुसी कार, 8 महीने का बच्चा घायल, देखें Live

जालंधर (ens): पठानकोट चौंक के नजदीक ट्रक में गाड़ी घुसने का मामला सामने आया है। इस हादसे में गाड़ी...