“भगवान किसी लड़की को ऐसा भाई न दे “: पीड़िता
Spy Pen कैमरे से रिकॉर्डिंग कर मिला इंसाफ
उत्तर प्रदेश: बरेली जिले के बारादरी थाना इलाके में समाज और पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। बदायूं जिले के दातागंज इलाके की रहने वाली 22 साल की एक लड़की ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि उसके बड़े भाई विवेक ने करीब दो साल तक उसके साथ रेप किया।
पीड़िता के मुताबिक, विरोध करने पर भाई उसे जान से मारने और माता-पिता को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर चुप करा देता था। परिवार से शिकायत करने के बाद भी उसे कोई इंसाफ नहीं मिला, तो उसने अपने भाई की हरकतों को स्पाई पेन कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया।
आरोप है कि वीडियो देखने के बाद भी परिवार ने अपने बेटे के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय लड़की को बदायूं में अपने घर में कैद कर लिया और उसे काम और पढ़ाई करने से रोक दिया।
इसके बाद लड़की ने मदद के लिए बरेली की सोशल वर्कर साक्षी मिश्रा से संपर्क किया। जिनकी पहल पर पुलिस ने लड़की को बदायूं के दातागंज इलाके से सुरक्षित बचा लिया। महिला की शिकायत पर बरेली के बारादरी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर भाई को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। इंसाफ मिलने पर
पीड़िता ने दर्द भरे शब्दों में कहा कि “भगवान किसी लड़की को ऐसा भाई न दे।”
जिस भाई पर अपनी बहन की रक्षा करने की ज़िम्मेदारी थी, उसी पर उसकी इज़्ज़त तोड़ने का आरोप है। यह घटना समाज और पारिवारिक रिश्तों के लिए बहुत शर्मनाक है। इस घटना का पता चलते ही लोगो मे रोष प् या जा रहा है। लोगो का कहना है कि ऐसे कलयुगी भाई को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

