भोजपुरी गायक आलोक सिंह ने भी मेले में मचाया धमाल
बद्दी,सचिन बैंसल: जिला स्तरीय रेड क्रास सोसायटी के पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी कलाकार कुलविंद्र सिंह बिल्ला, यूपी के अलोक सिंह व उत्तराखंड के गगदीन सिंह ने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन किया। अलोक सिंह के देशभक्ति गीत पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता भी माईक पकड़ कर उसका साथ देने लगे। वहीं पंजाबी कलाकार कुलविंद्र बिल्ला के गीतों पर विधायक समेत दर्शक झूम उठे।
पहली सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय व हिमाचली कलाकारों को भी मंच दिया। सभी को दो दो मिनट का समय देकर उनकी प्रस्तुति कराई। जिसमें बद्दी वाला जस्सी, अजय कश्यप, कमलप्रीत सिंह, रमेश कुमार, संजीव बस्सी, चन्ना कशिनपुरिया, पारस बैंस, प्रिंस, हंसराज ने भी अपने गीत पेश कर लोगों को मनोरजन किया।
उत्तराखंड के कलाकरा गगनदीप सिंह ने 35 किलो की पौशाक पहन कर खूबसूरत नृत्य किया। बाद में इस पौशाक को वह नृत्य करते हुए उतारते गए और अंत में सिंगल पोशाक में रहे और दर्शक उनकी इसी कलाकारी का कायल हुए और तालियों से उनका स्वागत किया। उसके बाद यूपी के कलाकार आलोक सिंह ने मात्र दो गीत गाए लेकिन वह अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे।
उन्होंने अपना मशहूर गीत ये पावन संगम की धरती, ये प्रयागराज है व हम जिएंगे और मरेंगे हे वतन तेरे लिए गीत पेश किए। हम जिएंगे गीत पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने भी उनकी यह गाना गाया और उन्हें टाल व टापी देकर सम्मानित किया गया।
सांय करीब 9 बजे पंजाबी कलाकार कुलविंद्र बिल्ला ने मंच संभाला और उन्होंने लगता तैयारी होदी हां दी है, महफिल लग जांदी है जिद्दे जा बैठे हो, प्लाजो पा के निकली दा, मेरा काले रंग दा यार, पुत जटां दे बलादें बकरे गीत पेश किया। जिस पर विधायक राम कुमार चौधरी व दर्शक मंच के आगे झूम उठे। इस मौके पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता, उपायुक्त मनोहन शर्मा, एडीसी दिव्यांशु सिंगल, तहसीलदार सतेंद्र सिंह, पूर्व नप अध्यक्ष सुरजीत चौधरी, संजीव कुंडलस, अजय चौधरी, समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

