BatalaPunjab News: खेतों से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद, देखें वीडियो

Punjab News: खेतों से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बटालाः पुलिस जिला बटाला के अधीन आते पुलिस थाना कोटली सूरत मल्लियां को उस समय सफलता मिली, जब पंजाब पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में लगाए गए एंटी-ड्रोन डिवाइस की मदद से खेतों में गिरे एक पाकिस्तानी ड्रोन को बरामद किया गया।

इस मौके पर डीएसपी डेरा बाबा नानक दविंदर सिंह, एसएचओ सतपाल सिंह, एएसआई हरजीत सिंह तथा पंजाब पुलिस की एंटी-ड्रोन डिवाइस टीम के अलावा बीएसएफ के जवान भी मौजूद थे। पंजाब पुलिस ने बरामद किए गए ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही इलाके में सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि किसी अन्य संदिग्ध वस्तु की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।

बता दें कि इससे पहले गुरदासपुर के थाना सदर में पड़ते सीमावर्तीय गांव हरदोछन्नी के खेतों में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से कोई पैकेट फेंकने संबंधी सूचना मिली। जिसके बाद बीएसएफ और पुलिस द्वारा रात करीब दस बजे हरदोछन्नी के खेतों में सर्च आप्रेशन चलाया गया। जहां पुलिस व बीएसएफ की ओर से की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से भेजे गए चार हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पूरे भारत में ‘Sunday on Cycles’ का 100वां संस्करण मनाएगा फिट इंडिया मूवमेंट, देखें वीडियो

जीरकपुर: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (MYAS), फिट इंडिया...

CM Sukhu ने प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की बैठक की अध्यक्षता की

जीएडी को दिए पूर्ण सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध करवाने...

Jalandhar News: कत्ल केस में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ADCP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के भार्गव कैंप इलाके में दिनदहाड़े...

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कर्मियों के पगड़ी पहनने और हिजाब पर लगाई रोक

ओटावा: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के...

पूरे भारत में ‘Sunday on Cycles’ का 100वां संस्करण मनाएगा फिट इंडिया मूवमेंट, देखें वीडियो

जीरकपुर: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (MYAS), फिट इंडिया मूवमेंट, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA)...

CM Sukhu ने प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की बैठक की अध्यक्षता की

जीएडी को दिए पूर्ण सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज प्रदेश...

Jalandhar News: कत्ल केस में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ADCP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के भार्गव कैंप इलाके में दिनदहाड़े चाकू से हमला करने की घटना को लेकर एडीसीपी माधवी...

ऊना में बाल विवाह उन्मूलन एवं सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

बाल विवाह उन्मूलन के प्रति किया जागरूक ऊना (सुशील पंडित): अंतरराष्ट्रीय बाल, कम उम्र एवं जबरन विवाह उन्मूलन दिवस के...