Unaऊना में बाल विवाह उन्मूलन एवं सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता...

ऊना में बाल विवाह उन्मूलन एवं सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बाल विवाह उन्मूलन के प्रति किया जागरूक

ऊना (सुशील पंडित): अंतरराष्ट्रीय बाल, कम उम्र एवं जबरन विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय, लालसिंगी, ऊना में विकास लोहिया, सहायक विधिक सहायता बचाव अधिवक्ता, ऊना द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान बाल विवाह एवं कम उम्र में विवाह के दुष्परिणामों, संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा ऐसी प्रथाओं की रोकथाम में समाज की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 210 प्रतिभागियों को किया जागरूक

नालसा के DAWN (Drug Awareness and Wellness Navigation – For a Drug Free India) पखवाड़ा जागरूकता अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, मरवाड़ी, जिला ऊना में राज कुमारी, पैनल अधिवक्ता द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर, गगरेट की सहभागिता से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 10 शिक्षकों सहित कुल 210 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों, नशे की रोकथाम, नशे की प्रारंभिक पहचान, बच्चों को नशे से बचाने में अभिभावकों की भूमिका तथा साइबर धोखाधड़ी एवं संबंधित साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया गया।

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 55 शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना द्वारा चयनित शिक्षक प्रभारियों (Teachers-in-Charge) के लिए 27 नवंबर, 2026 को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 55 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह, उप निरीक्षक विनोद कुमार, नरेश कुमार, नोडल अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, ऊना तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान बच्चों के अधिकारों, बाल संरक्षण से संबंधित कानूनों, किशोर न्याय अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act), बाल विवाह निषेध अधिनियम तथा बाल श्रम निषेध संबंधी कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी गई। शिक्षकों को बाल शोषण, दुर्व्यवहार, बाल विवाह एवं बाल तस्करी जैसे मामलों की पहचान करने, पीड़ित बच्चों की सहायता करने तथा ऐसी घटनाओं की सूचना संबंधित प्राधिकारियों को देने की प्रक्रिया के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया। इसके अतिरिक्त, विद्यालयों में बच्चों के लिए सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने, बच्चों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने तथा बाल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को बाल अधिकारों एवं संरक्षण संबंधी कानूनों की जानकारी देकर उन्हें विद्यालय स्तर पर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सुरक्षित बचपन के संदेश को समाज तक पहुंचाने के लिए सक्षम बनाना था।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: कत्ल केस में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ADCP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के भार्गव कैंप इलाके में दिनदहाड़े...

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कर्मियों के पगड़ी पहनने और हिजाब पर लगाई रोक

ओटावा: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के...

Jalandhar News: सड़क हादसों को लेकर Highway पर लगे जागरूकता बोर्ड, देखे वीडियो

जालंधर, ENS: सर्दी और कोहरे के मौसम को देखते...

मथुरा में नंगे पैर गोवर्धन परिक्रमा करने पहुंचे Anant Ambani, हुए भावुक, देखें वीडियो

नई दिल्ली: देश के मशहूर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज...

रिटायर्ड कर्नल के परिवार पर बदमाशों का हमला, चेन लूटी; गोली मारने की दी धमकी, देखें Viral Video

रुद्रपुरः उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर...

Jalandhar News: कत्ल केस में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ADCP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के भार्गव कैंप इलाके में दिनदहाड़े चाकू से हमला करने की घटना को लेकर एडीसीपी माधवी...

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कर्मियों के पगड़ी पहनने और हिजाब पर लगाई रोक

ओटावा: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के हिजाब, पगड़ी और क्रॉस जैसे धार्मिक निशान पहनने पर रोक...

Jalandhar News: सड़क हादसों को लेकर Highway पर लगे जागरूकता बोर्ड, देखे वीडियो

जालंधर, ENS: सर्दी और कोहरे के मौसम को देखते हुए, गोराया की 'रोड सेफ्टी फोर्स' टीम ने गोराया से...

मथुरा में नंगे पैर गोवर्धन परिक्रमा करने पहुंचे Anant Ambani, हुए भावुक, देखें वीडियो

नई दिल्ली: देश के मशहूर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी उत्तर प्रदेश के मथुरा में...